बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया ऐलान, लालू यादव के सहयोग से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

By एस पी सिन्हा | Published: October 26, 2023 05:47 PM2023-10-26T17:47:03+5:302023-10-26T17:59:29+5:30

कांग्रेस बिहार अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सिंह ने कहा कि देवघर मंदिरों में दलितों को प्रवेश श्रीकृष्ण सिंह ने ही दिलवाया था। इसके साथ ही जमींदारी उन्मूलन का क़ानून भी विधानसभा से पास कराया था। उन्होंने सांप्रदायिकता को कभी पनपने नहीं दिया।

Bihar pradesh congress president akhilesh singh announced will uproot bjp with the help of lalu yadav | बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किया ऐलान, लालू यादव के सहयोग से भाजपा को उखाड़ फेकेंगे

फाइल फोटो

Highlightsबिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाएगीबस इस बार कांग्रेस को आरजेडी का साथ मिल जाएप्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अखिलेश सिंह ने कहा कि देवघर मंदिरों में दलितों को प्रवेश श्रीकृष्ण सिंह ने ही दिलवाया था

पटना:बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह उर्फ श्री बाबू की 136वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने गुरुवार को यह ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित समारोह में अखिलेश सिंह ने मंचासीन राजद प्रमुख लालू यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लालू यादव के कारण ही अब अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार में खाता नहीं खुलेगा।

अखिलेश सिंह ने कहा कि देवघर मंदिरों में दलितों को प्रवेश श्रीकृष्ण सिंह ने ही दिलवाया था। इसके साथ ही जमींदारी उन्मूलन का क़ानून भी विधानसभा से पास कराया था। उन्होंने सांप्रदायिकता को कभी पनपने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस को लालू प्रसाद यादव का साथ मिला तो कांग्रेस भाजपा को सत्ता से खदेड़ देगी।

इसके साथ ही अखिलेश सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा को बिहार से भगाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लालू प्रसाद यादव में इतनी शक्ति है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद जी आगे-आगे चलें, कांग्रेस के पूरे कार्यकर्ता साथ हैं। 

अखिलेश सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को भाजपा ने साजिश के तहत जेल भिजवाया। उन्होंने अपने संबोधन में राजस्थान में ईडी की रेड का जिक्र किया और कहा कि राजस्थान में चुनाव है और कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी का रेड हो रहा है।

यही नहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार को भी परेशान किया गया क्योंकि लालू प्रसाद ने उनके सांप्रदायिक विचारों को चलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे श्री बाबू के ऐतिहासिक कामों का जिक्र करने वाले कई लोग रहे, लेकिन उनकी जयंती मनाने वाले लोग उनकी जाति यानी भूमिहार में भी नहीं थे।

अखिलेश ने कहा कि लालू यादव ही वह शख्सियत हैं जिन्होंने सबसे पहले उन्हें कहा कि था कि तुम्हारी जाति के लोग श्री बाबू की जयंती नहीं मनाते। लालू की प्रेरणा से ही वे हर वर्ष श्री बाबू की जयंती मनाते हैं।

अब लालू यादव के इंडिया गठबंधन में साथ आने से यह तय हो गया है कि अगले चुनाव में भाजपा का बिहार में खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने श्री बाबू को आधुनिक बिहार का शिल्पकार करार दिया। उन्होंने कहा कि श्री बाबू के समय बिहार में देश का 27 प्रतिशत चीनी उत्पादन होता था।

Web Title: Bihar pradesh congress president akhilesh singh announced will uproot bjp with the help of lalu yadav

बिहार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे