लाइव न्यूज़ :

Bihar News: पटना पहुंचकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका धरने पर बैठीं, राजद और जदयू कार्यालय का घेराव, मंत्री जमा खान की गाड़ी के सामने प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2023 15:44 IST

Bihar Politics News: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं होने पर वह जदयू कार्यालय पहुंच गईं और मंत्री जमा खान को घेर लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्दे कर्यालय के बाहर मंत्री जमा खान की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों से घिरे मंत्री जमा खान ने उनसे बात की और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए।आंगनबाड़ी सेविका उनके सामने लगातार रोती रहीं।

पटनाः बिहार में आंगनबाड़ी कर्मियों ने मंगलवार को पटना में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों राजद और जदयू पर जमकर आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में पटना पहुंची आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका धरने पर बैठ गईं और सेवा स्थाई करने की मांग करने लगीं। पहले राजद कार्यालय को घेरा।

लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं होने पर वह जदयू कार्यालय पहुंच गईं और मंत्री जमा खान को घेर लिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। कर्यालय के बाहर मंत्री जमा खान की गाड़ी के सामने प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से घिरे मंत्री जमा खान ने उनसे बात की और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए।

उनकी मांगों को जानने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने आश्वासन दिया कि वे उनकी बातों को मंत्री से मुलाकात कर पहुंचाएंगे। आंगनबाड़ी सेविका हाथ जोड़कर मंत्री के सामने रोने लगीं। इसपर मंत्री ने कहा कि आप अपना ज्ञापन दीजिए। सरकार आपकी मांगों पर विचार करेगी। कई आंगनबाड़ी सेविका उनके सामने लगातार रोती रहीं।

आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना था कि नीतीश सरकार ने सम्मान देने की बात कहकर उन्हें घर से बाहर निकलने को कहा और सरकार के कहने पर वे घर से बाहर निकलीं। लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए था वो हमें नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि टीकाकरण, भोजन, बच्चों को पढ़ाने समेत सभी काम आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं से लिया जा रहा है।

लेकिन जिस तरह का सम्मान हमें मिलना चाहिए, वो सरकार हमें नहीं दे रही है। वेतन के नाम पर सिर्फ 5950 रुपये मिलते हैं। महंगाई के इस दौर में इतने कम पैसों से घर कैसे चलेगा? इसके पहले आंगनबाड़ी कर्मियों ने राजद कार्यालय को घेरा।

वे अपनी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पर अड़ गईं। हालांकि तेजस्वी से उनकी मुलाकात नहीं हुई। आक्रोशित आंगनबाड़ी कर्मियों ने कहा कि वेतन और सरकारी कर्मियों का दर्जा देने की मांग को लेकर हमें तेजस्वी यादव की ओर से आश्वसन दिया था, लेकिन अब वे मिलने से भी इनकार कर रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."