लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: चौथा कृषि रोड मैप लाने की तैयारी, पटना पहुंचे राकेश टिकैत, कहा-किसानों के मुद्दे पर बिहार में भी आंदोलन करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2023 14:38 IST

Bihar Politics News: आंदोलन एमएसपी से नीचे दाम मिलने के कारण होगा। टिकैत ने कहा कि बिहार एमएसपी गारंटी क़ानून के लिए किसानों का साथ दे।

Open in App
ठळक मुद्देकिसानों को सिर्फ कागजों पर पैसा नहीं मिलेगा। बिहार सरकार पहले राज्य में मंडी कानून लागू करे। बिहार के किसानों को इसका लाभ मिलने वाला है या नहीं?

Bihar Politics News: बिहार में नीतीश सरकार के द्वारा जल्द ही राज्य का चौथा कृषि रोड मैप लाने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। चौथा कृषि रोड मैप आने से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे।

पाटलिपुत्र की धरती पर कदम रखते ही राकेश टिकैत ने जल्द ही आंदोलन की हुंकार भरी और कहा कि किसानों के मुद्दे पर जल्द ही बिहार में भी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन एमएसपी से नीचे दाम मिलने के कारण होगा। टिकैत ने कहा कि बिहार एमएसपी गारंटी क़ानून के लिए किसानों का साथ दे।

वहीं, कृषि रोडमैप का जिक्र करने पर किसान नेता ने कहा कि किसानों को सिर्फ कागजों पर पैसा नहीं मिलेगा। जल्द आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पहले राज्य में मंडी कानून लागू करे। चौथे कृषि रोड मैप को देखने के बाद ही पता चल सकेगा कि बिहार के किसानों को इसका लाभ मिलने वाला है या नहीं?

उन्होंने कहा कि उनका तीन दिन का कार्यक्रम है। सबसे पहले बिहार में बाजार समिति लागू होनी चाहिए। हजारों ट्रक यहां से रोज धान जाता है। यहां के किसानों को फसल का उचित मूल्य मिले। बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार से फसल खरीदती हैं और बाहर जाकर ऊंचे दाम में बेचती हैं।

लेकिन किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। तीन दिनों के भीतर टिकैत किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्या को जानेंगे। इसके बाद किसानों की समस्या को सरकार के सामने रखने का काम करेंगे।

टॅग्स :राकेश टिकैतपटनाFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."