लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद से ज्यादा हैसियत कांग्रेस की, कम सीट देने पर भड़के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में रार!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 8, 2023 16:56 IST

Bihar Politics News: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राजद को आइना दिखाते हुए कहा है कि सबसे बड़ी हैसियत तो कांग्रेस पार्टी की ही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। केंद्र सरकार में विपक्ष में बिहार से कांग्रेस कोटे से ही एक मात्र सांसद हैं।सवाल पर अखिलेश सिंह थोड़े भड़कते हुए कहा कि हमने कमिटी की गठन कर ली है।

Bihar Politics News: बिहार में राजद के द्वारा सीट शेयरिंग में हैसियत के हिसाब से सीट दिए जाने संबंधी बयान दिए जाने का बाद महागठबंधन(इंडिया) के भीतर ही भूचाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राजद के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राजद को आइना दिखाते हुए कहा है कि सबसे बड़ी हैसियत तो कांग्रेस पार्टी की ही हैं।

वर्तमान में भी लोकसभा में केवल हमारे ही सांसद हैं। जो लोग हैसियत की बात कर रहे हैं। वह देख लें कि केंद्र सरकार में विपक्ष में बिहार से कांग्रेस कोटे से ही एक मात्र सांसद हैं। प्रदेश अध्यक्ष से यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस पहले जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी थी उतनी सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी या उससे ज्यादा या कम? इस सवाल पर अखिलेश सिंह थोड़े भड़कते हुए कहा कि हमने कमिटी की गठन कर ली है।

कमिटी तय करेगी की किसको कितना सीट मिलेगा? लेकिन हम इतना दावे के साथ कह सकते हैं कि कांग्रेस ने जितनी सीटों पर चुनाव लड़ी है उतनी ही सीट पर अब भी चुनाव लड़ेगी। अगर मेरे रहते हुए कांग्रेस को उचित सीट नहीं मिली तो फिर कब मिलेगी?

कांग्रेस को कमजोर पार्टी समझने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति पहले से मजबूत हुई है। राहुल गांधी के नेतृत्व का असर पहले से ज्यादा हुआ है। खास करके भारत जोड़ो यात्रा के बाद तो कांग्रेस ने दो राज्य में हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा से सत्ता छीनी है। वहीं इंडिया गठबंधन के बनने के बाद अब बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

टॅग्स :पटनालोकसभा चुनाव 2024BJPआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."