लाइव न्यूज़ :

एनडीए से अलग होने के बाद पहली बार शाह से मिलेंगे सीएम नीतीश, 10 दिसंबर को बिहार आ रहे गृह मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2023 16:38 IST

Bihar Politics News: एनडीए से अलग होने के बाद से नीतीश कुमार की अमित शाह से पहली मुलाकात होगी। दरअसल, 10 दिसंबर को क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देजल और संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने वाले हैं।संजय झा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की 10 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक है।बिहार सरकार की तरफ से तैयारी की जा रही है।

Bihar Politics News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 10 दिसंबर को बिहार दौरे को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। बिहार सरकार गृह मंत्री के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए जल और संसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल होने वाले हैं।

इसको लेकर तैयारियां की जा रही है। बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद से नीतीश कुमार की अमित शाह से पहली मुलाकात होगी। दरअसल, 10 दिसंबर को क्षेत्रीय परिषद की बैठक पटना में होने वाली है। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसको लेकर मंत्री संजय झा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों की 10 दिसंबर को महत्वपूर्ण बैठक है।

कई राज्य के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल होने वाले हैं। बिहार सरकार की तरफ से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी तैयारियों को लेकर बैठक की है। जब भी महत्वपूर्ण बैठक होती है नीतीश कुमार उसमें शामिल होते हैं। वहीं विपक्षी गठबंधन की 6 दिसंबर को होने वाली बैठक जो कि रद्द हो गई थी।

उसे लेकर मंत्री संजय झा ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक पहले 6 दिसंबर को होनी थी, लेकिन बैठक नहीं हुई। अगली बैठक जब भी होगी नीतीश कुमार जरूर जायेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार यात्रा को लेकर कहा कि नीतीश कुमार 4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तक में लगातार काम करते हैं। तापमान अभी नहीं गिरा है जल्द ही नीतीश कुमार यात्रा पर निकलेंगे।

वहीं दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर संजय झा ने कहा कि दरभंगा एम्स निर्माण को लेकर बिहार सरकार ने केंद्र की मांग के अनुसार सभी व्यवस्था करवा रही है। बिहार सरकार के द्वारा सारा काम किया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा, बिहार सरकार मिट्टी भरा कर जो जमीन दे रहे हैं उसपर हजारों करोड़ खर्च हो रहे हैं। एम्स निर्माण में भारत सरकार से अधिक खर्च बिहार सरकार कर रही है। 

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहपटनाBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."