लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के समर्थन में एक भी शब्द बोलने से किनारा किया, सीएम नीतीश बोले-हमको जानकारी नहीं, मीडियाकर्मियों के सामने ही हाथ जोड़ा, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2023 17:43 IST

Bihar Politics News: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने के विपक्ष के आरोपों पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा सहित एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों को आड़े हाथों लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ ऊपर से बोलने कहा जा रहा है।नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पर कहा कि आज तक इतने अच्छे से काम हुआ है। आपके खिलाफ कैसे बोलेंगे? भला आपके खिलाफ हम बोल सकते हैं?

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक भी शब्द बोलने से किनारा कर कर लिया। दरअसल, बुधवार को बिजली विभाग के कार्यक्रम के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन के बारे में प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने मीडियाकर्मियों के सामने ही हाथ जोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल वाले मामले में हमको जानकारी नहीं है। हुआ होगा जानकारी लेते हैं तब इस पर कुछ बोलेंगे। मालूम करते हैं क्या मामला है? उसके बाद बोलेंगे। अभी काहे के लिए कुछ आप लोग पर भी दबाव बनता है। वहीं, शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली होने के विपक्ष के आरोपों पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा सहित एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब तक वे लोग हमारे साथ थे तब तक ऐसा कुछ नहीं बोलते थे।

उन्होंने भाजपा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित अन्य नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम लोगों की सरकार अच्छा काम कर रही है। लेकिन भाजपा के लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सब कुछ ऊपर से बोलने कहा जा रहा है।

उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पर कहा कि आज तक इतने अच्छे से काम हुआ है। जब भाजपा साथ में थी तब कभी कुछ नहीं बोलती थी। पहले एक शब्द भाजपा हमारे खिलाफ नहीं बोलता था। अब इस तरह की बातें बोली जा रही हैं, जिसका कोई मतलब नहीं है। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के मंत्रियों को इसके लिए नसीहत दे डाली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कहा जाना चाहिए कि नियुक्तियां राज्य सरकार ने की है। अपना और पार्टी का क्रेडिट लेने में मत रहिए। सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं। अब बिहार में इतने बड़े स्तर पर नौकरी दी गई है तो सबको ऊपर (केंद्र सरकार) से बेबुनियाद बातें बोलने के लिए कहा गया है। यही कारण है कि ये लोग ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से कहा कि हम आप लोगों से नाराज नहीं हैं। आप लोगों के साथ जो अन्याय हो रहा है, केंद्र के द्वारा इस विषय को लेकर हम आपके पक्ष में हैं। हम तो बराबर कहते हैं, जब उधर मुक्ति मिलेगी तो आप लोगों को फिर से वही अधिकार मिलेगा। आपके खिलाफ कैसे बोलेंगे? भला आपके खिलाफ हम बोल सकते हैं? हम आपके तो पक्षधर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."