लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: हम आपका सम्मान करते हैं, बात करना मुनासिब नहीं समझा, सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बनाई दूरी, आखिर वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2023 16:34 IST

Bihar Politics News: मीडियाकर्मियों से किसी प्रकार की बात करना मुनासिब नहीं समझा। वह हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद वहां से बिना कोई बात किए निकल गए। 

Open in App
ठळक मुद्देमुस्कुराते हुए कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बना ली है।मीडियाकर्मियों को झुककर अभिवादन किया था और वहां से चले गए थे।

Bihar Politics News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों मीडिया से दूरी बनाते दिख रहे हैं। इसी कडी में आज भी उन्होंने मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखा। दरअसल, बिरसा मुंडा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार मीडिया कर्मियों की ओर बढ़े। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हम आपका सम्मान करते हैं।

हालांकि एक बार फिर से उन्होंने मीडियाकर्मियों से किसी प्रकार की बात करना मुनासिब नहीं समझा। वह हाथ जोड़कर अभिवादन करने के बाद वहां से बिना कोई बात किए निकल गए। उल्लेखनीय है विधानसभा में सेफ सेक्स वाली टिप्पणी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से हुई बहसबाजी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बना ली है।

मंगलवार को भी उन्होंने मीडियाकर्मियों को झुककर अभिवादन किया था और वहां से चले गए थे। इसके पहले भी वे मीडिया से दूरी बनाते दिखे थे। आम तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर मीडिया से विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात करते रहे हैं।

हालांकि पिछले कुछ समय से वे लगातार यह दावा करते रहे हैं कि मीडिया के एक वर्ग पर केंद्र सरकार ने कब्जा कर लिया है। इसी कारण विपक्षी दलों की खबरों को प्रमुखता से जगह नहीं मिलती। इस बीच सेफ सेक्स प्रकरण और मांझी का मुद्दा जब मीडिया में चर्चा का विषय बना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब खुद ही मीडिया से दूरी बना ली है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिरसा मुण्डापटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."