लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद प्रमुख लालू यादव ने मेरे पति बृज बिहारी प्रसाद की हत्या कराई थी, शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी का बड़ा आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2023 17:10 IST

Bihar Politics News: पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा के विरोध में एक धरना आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बनने के लिए लालू प्रसाद यादव ने उनके पति की हत्या करा दी थी।रमा देवी ने कहा इसका जवाब देने के लिए वे खुद काफी हैं।लालू जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं।

Bihar Politics News: बिहार में शिवहर से भाजपा सांसद रमा देवी ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर अपने पति बृज बिहारी प्रसाद का हत्या कराने का गंभीर आरोप लगा दिया है। पटना में जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़े के खिलाफ आयोजित धरना प्रदर्शन में रमा देवी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू प्रसाद यादव ने उनके पति की हत्या करा दी थी।

उन्होंने कहा कि जेल जाओ और बेल पर आओ इनका रोज का काम है, उन्हें इसके लिए शर्म भी नहीं आती है। दरअसल, पटना के गर्दनीबाग में मंगलवार को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा जातीय गणना के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा के विरोध में एक धरना आयोजित किया गया था।

इस धरना को संबोधित करते हुए शिवहर से भाजपा सांसद ने लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री बनने के लिए उनके पति को मरवा दिया था। रमा देवी ने कहा इसका जवाब देने के लिए वे खुद काफी हैं।

उन्होंने कहा कि लालू जैसे लोग सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को सम्मान देते हैं और अन्य महिलाओं के लिए उनके मन में किसी तरह का सम्मान नहीं होता है। ऐसे लोग बहुत ही बेशर्म होते हैं। उन्होंने कहा कि लालू के यहां हर दिन घोटाले होते हैं। जेल में जाओ, जेल से बेल पर आओ। उनका पुराना काम है। लेकिन ऐसे लोगों के शर्म नहीं आता। सभी राक्षसों का अंत करने के लिए एक देवी ही काफी है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."