लाइव न्यूज़ :

Bihar Police: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रील बनाने वालों को एडीजी ने दी नसीहत, कहा-क्षमता का सकारात्मक इस्तेमाल कीजिए, परिणाम अच्छा नहीं होता...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2023 16:40 IST

Bihar Police: बिहार पुलिस के एडीजी(मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर आए दिन इस तरह हथियार लहराने वालों को एक नसीहत दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के बीच में उनकी सकारात्मक छवि कायम हो सके।दीर्घकाल में इसका परिणाम अच्छा नहीं होता है।तीरंदाजी, फुटबॉल, शूटिंग की दुनिया में आगे आना चाहिए।

पटनाः बिहार में इन दोनों सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन करते हुए रील बनाकर अपलोड किए जाने के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखे जा रहे हैं। अवैध या नकली पिस्टल और बंदूक लहराने वाले लोगों की परेशानी बढ़ाते हैं। ऐसा करने वाले लोगों के लिए अब बिहार पुलिस ने एक खास अपील की है।

बिहार पुलिस के एडीजी(मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर आए दिन इस तरह हथियार लहराने वालों को एक नसीहत दी है। गंगवार ने इस तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाले युवाओं से अपील करते हुए कहा है कि बिहार के युवाओं को अपनी क्षमता का सकारात्मक इस्तेमाल करना चाहिए ताकि अन्य लोगों के बीच में उनकी सकारात्मक छवि कायम हो सके। उन्होंने बताया कि अवैध हथियार का प्रदर्शन करके क्षणिक आनंद का लाभ संभव है, लेकिन दीर्घकाल में इसका परिणाम अच्छा नहीं होता है।

उन्होंने हथियार चलाने का शौक रखने वाले युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ निशानेबाजी की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करें। इसमें उन्हें नकली की जगह असली हथियार चलाने का अवसर भी मिलेगा। इससे एक और जहां देश का नाम रोशन होगा, वहीं समय का सदुपयोग भी होगा।

साथ ही ऐसे युवाओं को खेलकूद की दुनिया में आगे आना चाहिए, जैसे तीरंदाजी, फुटबॉल, शूटिंग की दुनिया में आगे आना चाहिए। बुराई से लड़ने के लिए पुलिस फोर्स में शामिल होने के लिए तैयारी करनी चाहिए। दरअसल, एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार से जदयू विधायक गोपाल मंडल के अस्पताल में हथियार लहराते प्रवेश करने को लेकर सवाल किया गया था।

इसी पर गंगवार ने कहा कि अगर यह सोशल मीडिया पर वायरल है तो इस वीडियो की उन्हें जानकारी नहीं है। एडीजी ने कहा कि अभी तक मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसी क्रम में उन्होंने कहा, मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं। लेकिन अगर कोई हथियार उठाते हुए पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :पटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."