लाइव न्यूज़ :

देश में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की बैठक में विधान परिषद सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा- पत्रकारिता पर खतरा नहीं हो सकता

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2023 17:23 IST

पटनाः उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान थे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्घाटन श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने किया। पत्रकारिता पर चुनौतियां जरूर बढ़ गई है।पत्रकारिता पर बाजारवाद हावी है।

पटनाः इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन(आईजेयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज यहां बिहार विधान परिषद के उप भवन के सभागार में शुरू हुई। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वाधान में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता आईजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनीवास रेड्डी ने की।

उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, जबकि मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान थे। इसका उद्घाटन राज्य के श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने किया। इस मौके पर देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत है। यहां पत्रकारिता पर खतरा नहीं हो सकता है।

उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शाषित प्रदेशों  से यहां आए पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता पर चुनौतियां जरूर बढ़ गई है। लेकिन देश के पत्रकार इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और देश की आजादी को कोई भी सरकार कुछ समय के लिए दबा सकती है, लेकिन इसे खत्म नहीं किया जा सकता है।

वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने कहा कि इन दिनों पत्रकारिता पर बाजारवाद हावी है। फिर भी अनुभवी पत्रकार किसी ना किसी रूप में सही समाचार को प्रकाशित कर ही देते हैं। उन्होंने कहा कि सूचनाक्रांति के इस युग में समाचार को छुपाया नही जा सकता है। डा. खान ने शेरो-शायरी और एक नज्म के जरिए अपने विचार व्यक्त किए।

श्रम मंत्री सुरेन्द्र राम ने स्वतंत्रता आंदोलन और देश की आजादी में पत्रकारों की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी उन्हें उसी जज्बे का परिचय देना होगा। यह सही है कि उनकी कुछ समस्याएं है और उसके समाधान के लिए उन्हें संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि आपमें जज्बा भी है, आपका संगठन भी है।

ऐसे में आप दो दिन तक आपस में विचार विमर्ष कर अपनी समस्याओं को दूर करने का कोई रास्ता जरूर निकाल पाएंगे। उन्होंने लोकतंत्र की खुबशुरती की चर्चा करते हुए कहा कि संघर्ष करते हुए ही वह एक श्रमिक से श्रम मंत्री तक पहुंचे हैं। भाकपा विधायक सूर्यकांत पासवान और भाकपा-माले विधायक संजीव सौरव ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।

इससे पूर्व यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा ने आईजेयू की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बिहार श्रमजीवी यूनियन के महासचिव कमलकांत सहाय ने मौजूदा वक्त में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। स्वागत भाषण यूनियन की बिहार प्रदेश अध्यक्ष निवेदिता झा और धन्यवाद ज्ञापन आईजेयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर मोहन प्रसाद ने किया। सत्र का संचालन सीटू तिवारी ने किया।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

बिहार अधिक खबरें

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."

बिहारबिहार में अब विधायकों, सांसदों, मंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी

बिहारनमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधूरा रहने के कारण बिहार में गंगा नदी में अब भी गिराया जा रहा है गंदा पानी

बिहारBihar Assembly Session: विधानसभा में विपक्षी नेताओं का हंगामा, अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद शांत हुए विधायक