लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा में बायलॉजी की किताब पर भाजपा का जेडीयू पर तंज, भाजपा विधायक ने सेक्स विद्यालय खुलवाने की दी सलाह

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2023 18:14 IST

भाजपा की महिला विधायक और विधान पार्षद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार तीखा हमला बोल रही हैं। इसी कडी में भाजपा विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस तरह के टिप्पणी करते हैं और माफी मांगने से क्या उन्हें माफी कर देंगे

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा, नीतीश जिस तरह से महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हैं यह सरासर गलत हैमुख्यमंत्री ने सदन में जिस भाषा का इस्तेमाल किया अगर वह किताब में लिखा होगा तो वे राजनीति छोड़ देंगीजदयू के लोगों में कोई लाज हया बची नहीं है। वे लाज बचाने के लिए बायलॉजी की किताब लेकर विधानसभा में घूम रहे हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनसंख्या नियंत्रण बाले बयान को लेकर विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग पर अडा है। भाजपा के महिला विधायक और विधान पार्षद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार तीखा हमला बोल रही हैं। इसी कडी में भाजपा विधायक निक्की हेंब्रम ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार इस तरह के टिप्पणी करते हैं और माफी मांगने से क्या उन्हें माफी कर देंगे।

उन्होंने कहा कि क्योंकि जिस तरह से वह महिलाओं को लेकर टिप्पणी करते हैं यह सरासर गलत है और उन्हें राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए। महिला मंत्रियों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बचाव में उतरने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यह सब बातें अच्छे लगते हैं। वहीं, भाजपा विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने चैलेंज किया है कि मुख्यमंत्री ने सदन में जिस भाषा का इस्तेमाल किया अगर वह किताब में लिखा होगा तो वे राजनीति छोड़ देंगी।

उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों में कोई लाज हया बची नहीं है। वे लाज बचाने के लिए बायलॉजी की किताब लेकर विधानसभा में घूम रहे हैं। जिस किताब को लेकर जदयू के लोग घूम रहे हैं वह किताब पढ़कर ही हम लोग सदन में आए हैं। पाठ्यक्रम सदन में पठाने की जगह नहीं है। उस विद्यालय के वीसी मुख्यमंत्री बन जाएं और उसके प्रिंसिपल अशोक चौधरी को बना दें। सदन में आने की जरुरत क्या है। सभी सेक्स विद्यालय खोलवा दें और उस पाठ्यक्रम को पढाने का काम करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा सदन के भीतर मुख्यमंत्री ने इस्तेमाल की अगर उस तरह की भाषा लेसी सिंह और शीला मंडल किसी भी किताब में दिखा दें, उसी दिन से राजनीतिक छोड़ दूंगी। बिहार सरकार की जो ओछी मानसिकता है, उसे दर्शाने का काम बिहार के मुख्यमंत्री के साथ साथ सरकार में शामिल विधायक भी कर रहे हैं। जो पाठ्यक्रम स्कूलों में पढ़ाया जाता है और जिसे पढ़कर सभी लोग सदन में पहुंचे हैं उस किसे पढ़ाना चाह रहे हैं।

जहां बिहार के विकास की चर्चा होनी चाहिए वहां बायलॉजी की किताब पढ़ाई जा रही है। सभी अपने मुख्यमंत्री का बचाव कर रहे हैं। उनका काम ही है सरकार को बचाने के लिए हुआं-हुआं करना। मुख्यमंत्री ने कैसे महिलाओं की इज्जत को सदन के भीतर तार-तार किया उसे पूरा देश जान चुका है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."