लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश सरकार और शिक्षक में तकरार!, सीएम ने शिक्षक संघों के साथ 5 अगस्त को बैठक बुलाई, महागठबंधन के तमाम दलों के नेता भी होंगे शामिल, जानें आखिर वजह

By एस पी सिन्हा | Updated: August 3, 2023 15:10 IST

बिहारः मांगों को लेकर शिक्षक संघ लंबे समय से सरकार से बातचीत की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री से बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुनने की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ताधारी महागठबंधन के तमाम दलों के नेताओं को भी इस बैठक में बुलाया गया है।मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हामी भर दी है। बैठक में अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखेंगे।

पटनाः बिहार में शिक्षकों और सरकार के बीच विभिन्न मांगों को लेकर जारी तकरार के बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षक संघों के साथ 5 अगस्त को बैठक बुलाई है। इसमें भाग लेने के लिए राज्य के विभिन्न शिक्षक संघ के नेताओं को बुलाया गया है। साथ ही राज्य की सत्ताधारी महागठबंधन के तमाम दलों के नेताओं को भी इस बैठक में बुलाया गया है।

बैठक में शिक्षक संघों की विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री उनसे चर्चा करेंगे और उसके समाधान तलाशने का रास्ता निकाला जा सकता है। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर शिक्षक संघ लंबे समय से सरकार से बातचीत की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री से बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुनने की मांग कर रहे थे।

उनकी इस मांग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हामी भर दी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, वित्त मंत्री विजय चौधरी, भाकपा, भाकपा-माले के विधायक, शिक्षक संघ के नेता मौजूद रहेंगे। माले विधायक सुदामा प्रसाद ने बताया कि बैठक में अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखेंगे।

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न सिंह ने पहले ही कहा है कि सरकार जब तक पूर्व से सेवारत शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं देती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। हम सड़कों पर संघर्ष करेंगे और हमारे हित चाहने वाले विधायक-विधान पार्षद सदन में लड़ाई लड़ेंगे। दरअसल, बिहार में 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली होनी है।

इसके लिए उन्हें बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा देनी है। इसका राज्य के मौजूदा शिक्षक विरोध कर रहे हैं। वहीं नीतीश सरकार ने राज्य में नई डोमिसाइल नीति लागू की है। यानी अब बिहार के बाहर के लोग भी शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षक संघ सहित नीतीश सरकार में शामिल कई घटक दल इसका भी विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर पहले भी कई बार शिक्षकों ने पटना में आदोलन किया। वहीं सरकार को समर्थन दे रही वामपंथी पार्टियों ने नीतीश सरकार के फैसले का खुलकर विरोध किया था।

इसतरह शिक्षकों के साथ बनी तनातनी के बीच अब समाधान के लिए नीतीश कुमार ने सभी के साथ बैठक बुलाई है। नीतीश कुमार ने पहले ही शिक्षक संघों को आश्वासन दिया था कि वे उनके साथ वार्ता करेंगे। इसी के तहत अब नीतीश ने 5 अगस्त को बैठक बुलाई है।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."