लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान परिषदः सीएम नीतीश बोले-मुरेठा बांधकर क्यों घूमते हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने कहा-जब तक सीएम पद से नहीं हटाएंगे तब तक पगड़ी, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2023 18:15 IST

Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के पगड़ी को लेकर तंज किया। सम्राट ने भरी सदन में कह दिया कि जिस दिन आपको सीएम पद से हटाएंगे उस दिन पगड़ी उतरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन भाजपा डरने वाली नहीं है। भाजपा सदन के अंदर अपने लिए नहीं बल्कि जनता के मुद्दे पर लड़ रही है।

पटनाः बिहार विधान परिषद की तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विरोधी दल के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के पगड़ी को लेकर तंज किया। जिसपर सम्राट ने भरी सदन में कह दिया कि जिस दिन आपको सीएम पद से हटाएंगे उस दिन पगड़ी उतरेगी।

सदन के बाहर आने के बाद विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार विपक्ष को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन भाजपा डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री ने पूछा की मुरेठा बांधकर क्यों घूमते हैं, तो मैंने कहा कि आपको मुख्यमंत्री पद से हटाने का संकल्प लिया है। जिस दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाएंगे उस दिन ही पगड़ी खुलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरह से विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन भाजपा डरने वाली नही है। नीतीश कुमार को जब तक बिहार के मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाएंगे, तबतक भाजपा आराम से बैठने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदन के अंदर अपने लिए नहीं बल्कि जनता के मुद्दे पर लड़ रही है।

बिहार में शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गईं, इसी मुद्दे को जब उठाया तो सरकार जवाब देने से भाग रही है। लेकिन जब हिटलरशाही नहीं चली तो नीतीशशाही भी नहीं चलेगी। नीतीश कुमार जैसे तानाशाह से बिहार को मुक्ति दिलाना ही भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है।

बिहार में जबतक एनडीए की सरकार रही उसमें कोई चार्जशीटेड मंत्री नहीं रहता था। लेकिन आज लिस्ट निकालकर देख लीजिए, पूरा गुंडों की सरकार है। नीतीश कुमार को हिम्मत नही है कि वे राजद के खिलाफ कुछ बोल दें, दो मिनट में मुख्यमंत्री पद से हटा देगा।

वहीं तेजस्वी के यह कहने पर कि बिहार उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाता है, इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि जब जेल का रास्ता खुलता है तो ऐसी ही बोली निकलती है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अपने पिता लालू प्रसाद से पूछना चाहिए कि पहली बार हल्दी लगाने का काम किस पार्टी ने किया था। यही भाजपा है जिसने लालू को पहली बार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था।

टॅग्स :नीतीश कुमारBihar BJPजेडीयूपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."