लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की जमानत को लेकर सियासत तेज, सीएम नीतीश ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा-राजद प्रमुख को परेशान किया जा रहा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2023 15:04 IST

केन्द्र सरकार जानबूझकर राजद प्रमुख को तंग कर रही है। सभी विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकई राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है।बिहार में हो रही जातीय गणना पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। कुछ लोग जातीय गणना में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद सियासत गर्मा गई है। सीबीआई ने अर्जी दाखिल कर झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए लालू यादव की जमानत रद्द करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट सीबीआई के पक्ष में फैसला सुनाता है तो आने वाले दिनों में लालू को फिर जेल जाना पड़ सकता है।

इस मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी लोग जानते हैं कि लालू प्रसाद को परेशान किया जा रहा है। केन्द्र सरकार जानबूझकर राजद प्रमुख को तंग कर रही है। ये किसी को छोड़ नहीं रहे हैं और सभी विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

वो तो जानबूझकर तंग करता है। आप देखते नहीं हैं। जो सेंटर में आजकल हैं, वो सबको तंग कर रहे हैं ना जी.. किसी को छोड़ रहा है? सबको तंग कर रहा है। वहीं, जातीय गणना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में हो रही जातीय गणना पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनेगा। अब तो कई राज्यों में जातीय गणना कराने की मांग उठने लगी है।

सभी आंकड़ों को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि, कुछ लोग जातीय गणना में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं। वहीं, शिक्षकों की बहाली पर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत ही अच्छी बहाली हो रही है। काफी अच्छे तरीके से एग्जाम हो रहा है। इस बहाली से सभी को फायदा होगा।

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."