लाइव न्यूज़ :

Bihar Rain: बिहार में भारी बारिश, कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन मुस्तैद, जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2023 13:36 IST

Bihar Rain: पटना में 53.45 मिमी बारिश हुई, जबकि रानीगंज में 90.8 मिमी, पूर्णिया में 77.5 मिमी, मधेपुरा में 75 मिमी, सहरसा में 68.8 मिमी, जमुई में 67.3 मिमी, पूर्णिया में 67 मिमी, कटिहार में 64.5 मिमी और बांका में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देअररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिलों में कई जगहों पर जलजमाव हो गया। रोहतास, सारण और वैशाली जैसे जिलों में हल्की से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बावजूद कम समय में बारिश का पानी निकाल दिया गया।

Bihar Rain:बिहार में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण शुक्रवार को कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, जमुई, कटिहार और बांका जिलों में कई जगहों पर जलजमाव हो गया।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त पिछले 24 घंटों में राजधानी पटना में 53.45 मिमी बारिश हुई, जबकि रानीगंज में 90.8 मिमी, पूर्णिया में 77.5 मिमी, मधेपुरा में 75 मिमी, सहरसा में 68.8 मिमी, जमुई में 67.3 मिमी, पूर्णिया में 67 मिमी, कटिहार में 64.5 मिमी और बांका में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास, सारण और वैशाली जैसे जिलों में हल्की से तेज हवाएं चलने तथा गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस बीच पटना नगर निगम (पीएमसी) ने दावा किया कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश के बावजूद कम समय में बारिश का पानी निकाल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य निचले इलाकों से पानी निकालने के प्रयास जारी हैं।

हरियाणा, पंजाब में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश

पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में फिर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में हरियाणा के करनाल में 28.2 मिलीमीटर, रोहतक में 11 मिमी, गुरुग्राम में चार मिमी, फतेहाबाद में 0.5 मिमी और अंबाला में 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में, सबसे अधिक बारिश पटियाला शहर में हुई जहां 31 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पटियाला के अलावा लुधियाना में 9.4 मिमी, फतेहगढ़ साहिब में सात मिमी और मोहाली में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 11.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागपटनाबिहारमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."