लाइव न्यूज़ :

बिहार कांग्रेस ने जारी किया पोस्टर, सीएम नीतीश कुमार को अखिलेश सिंह की बराबरी में रखा, भाजपा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2023 17:49 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की बराबरी में रखा गया है। कांग्रेस के पोस्टर में नीतीश कुमार को कमतर आंकने पर बिहार भाजपा ने तंज कसा है। 

Open in App
ठळक मुद्देनिखिल आनंद ने कांग्रेस के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है।ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है।कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और जदयू क्षेत्रीय पॉकेट पार्टी।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी नेताओं की होने वाली बैठक में 17 से अधिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर बिहार कांग्रेस की तरफ से पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में कांग्रेस ने नीतीश कुमार को वास्तिवक हैसियत से रू-ब-रू कराया है।

पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की बराबरी में रखा गया है। कांग्रेस के पोस्टर में नीतीश कुमार को कमतर आंकने पर बिहार भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने कांग्रेस के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया है।

निखिल आनंद ने कहा कि कांग्रेस को धन्यवाद कि पार्टी के आधिकारिक पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक कद तेजस्वी, वेणुगोपाल, अखिलेश सिंह के बराबर और राहुल गांधी व खड़गे से कमतर बताया है। आखिर कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है और जदयू क्षेत्रीय पॉकेट पार्टी। जाहिर है नीतीश जी का साइज तय कर दिया गया।

कांग्रेस के पोस्टर में भाजपा भगाओ-देश बचाओ का आह्वान किया गया है। विपक्षी एकता बैठक को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी बैनर-पोस्टर में कुल 21 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें सिर्फ सात ऐसे नेता हैं जो अलग से हैं। इन सात नेताओं में ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन और शरद पवार की तस्वीर दी गई है।

बाकि सभी 14 नेता बिहार महागठबंधन के हिस्सा हैं। बैनर में 9 तस्वीर तो कांग्रेस नेताओं की ही है। यानि बिहार कांग्रेस ने अपने नेताओं की तस्वीर से पोस्टर को पाट दिया है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार भले ही पीएम कैंडिडेट की रेस में हों, लेकिन बैनर में उन्हें खड़गे-राहुल से नीचे दिखाया गया है। नीतीश को केसी वेणुगोपाल, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और डॉ. अखिलेश सिंह के बराबरी का माना गया है।

बिहार महागठबंधन में वर्तमान में 6 दल राजद-जदयू-कांग्रेस व तीन वामपंथी दल शामिल हैं। कांग्रेस के पोस्टर में इस दल से जुड़े लालू प्रसाद, सीताराम येचुरी, दीपांकर भट्टाचार्य, मदन मोहन झा, शकील अहमद, अजय कपूर, भक्त चरण दास की तस्वीर ऊपर में छोटे आकार में लगी है। जबकि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी की तस्वीर आगे बढ़ते अंदाज में बड़े आकार में लगाई गई है।

टॅग्स :पटनामल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमारतेजस्वी यादवकांग्रेसBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."