लाइव न्यूज़ :

बिहारः "इंडिया" संयोजक नहीं बनना, सीएम नीतीश कुमार ने कहा-मैं तो बस सबको एकजुट करना चाहता हूं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2023 15:25 IST

पूर्व मंत्री स्वर्गीय उपेंद्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेने गए नीतीश कुमार से पूछा गया था कि मुंबई में इंडिया अलायंस की अगली बैठक में अगर उन्हें संयोजक की भूमिका की पेशकश की गई तो क्या वह स्वीकार करेंगे?

Open in App
ठळक मुद्देदेश को आजादी कब मिली यह सबको मालूम है।छोड़िए न उन सब को, उसका कोई वैल्यू है।बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "इंडिया" का संयोजक बनाए जाने को लेकर खूब सियासत हो रही है। ऐसे में संयोजक बनाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें कुछ नहीं बनना है और उनकी कोई इच्छा नहीं है। मैं यह बात बार-बार बता रहा हूं और फिर से दोहराता हूं कि मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। मैं तो बस सबको एकजुट करना चाहता हूं। 

 

पूर्व मंत्री स्वर्गीय उपेंद्रनाथ वर्मा की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेने गए नीतीश कुमार से पूछा गया था कि मुंबई में इंडिया अलायंस की अगली बैठक में अगर उन्हें संयोजक की भूमिका की पेशकश की गई तो क्या वह स्वीकार करेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि उनकी ऐसी कोई इच्छा नहीं है।

वहीं, मीडियाकर्मियों ने जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की कथित टिप्पणी 'भारत वास्तव में 1947 में नहीं बल्कि 1977 में जेपी आंदोलन के बाद आजाद हुआ' के बारे में पूछे जाने पर हैरानी जताते हुए कहा कि ‘हम तो उन लोगों के किसी बात पर ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली यह सबको मालूम है। जिसको आजादी के बारे में मालूम नहीं है, इसका मतलब कि वह कितना इलीगल है।

छोड़िए न उन सब को, उसका कोई वैल्यू है।’ बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी रविवार को भी नीतीश ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर दोहराया था कि वह सिर्फ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं, उनकी और कोई मंशा नहीं है। नीतीश कुमार ने कहा था कि मैं जा रहा हूं, मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। मैं बस सभी को एकजुट करना चाहता हूं। कुछ और पार्टियां भी शामिल होंगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारपटनाबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."