लाइव न्यूज़ :

बिहारः मुख्यमंत्री जी, आपका शिक्षा विभाग है या कव्वाली का अखाड़ा?, जारी जंग पर कुशवाहा ने कसा तंज, कहा-सनकी मंत्री और एक महासनकी अधिकारी के बीच भिड़ंत!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 6, 2023 16:29 IST

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा महादलित टोला सेवकों के लिए जारी किए गए फरमान पर शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच तनातनी चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक को पत्र भिजवाया है।तीन पन्नों के इस लेटर में शिक्षा मंत्री ने केके पाठक को जमकर हड़काया है। के के पाठक के समर्थन और विरोध में जदयू और राजद आमने-सामने आ गई है।

पटनाः बिहार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव और शिक्षा मंत्री के बीच जारी तनातनी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोजद के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है बिहार का शिक्षा विभाग कव्वाली का अखाड़ा बन चुका है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मुख्यमंत्री जी, आपका शिक्षा विभाग है या कव्वाली का अखाड़ा?, जहां एक सनकी मंत्री और एक महासनकी अधिकारी के बीच भिड़ंत चल रहा है।''

अपने ट्विट में शिक्षा विभाग पर चुटकी लेते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि ''अधिकारी ऐसा जो आप ही की तरह अपने को आपके बाद दुनिया का सबसे अधिक ज्ञानी समझता है और मां. मंत्री जी के बारे में तो कहना ही क्या..! शिक्षा मंत्री के काम के अतिरिक्त बाकी सभी काम करने में दक्षता हासिल है उनको। संभालिए सर, अन्यथा आने वाली पीढ़ी कोसेगी।''

दरअसल, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा महादलित टोला सेवकों के लिए जारी किए गए फरमान पर शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच तनातनी चल रही है, जो अब खुलकर सामने आ गई है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपर मुख्य सचिव के के पाठक को पत्र भिजवाया है।

तीन पन्नों के इस लेटर में शिक्षा मंत्री ने केके पाठक को जमकर हड़काया है। वहीं जवाबी हमला करते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री के आप्त सचिव को कार्यालय में घुसने पर ही रोक लगा दी है। वहीं इस पत्र के जारी होने के बाद के के पाठक के समर्थन और विरोध में जदयू और राजद आमने-सामने आ गई है।

टॅग्स :पटनानीतीश कुमारBJPतेजस्वी यादवआरजेडीजेडीयूउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."