लाइव न्यूज़ :

Bihar Cabinet: राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन किया, बिहार मंत्रिमंडल विस्तार सहित लोकसभा सीटों पर चर्चा, सीएम से मिले तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2023 14:56 IST

Bihar Cabinet: विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने की कवायद शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने कभी नीतीश से फोन पर बात नहीं की थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन आने के बाद हुआ है।मंत्रिमंडल विस्तार सहित सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होने की खबर है।कांग्रेस कोटे से सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर कई बार मांग की गई है।

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच आज लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने करीब आधे घंटे तक अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच हुई यह मुलाकात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन आने के बाद हुआ है।

राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन किया था, इसके कुछ घंटों बाद ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को बुलाया। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच हुई मुलाकात में बिहार मंत्रिमंडल विस्तार सहित सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होने की खबर है। दरअसल, विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने की कवायद शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने कभी नीतीश से फोन पर बात नहीं की थी।

लेकिन दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में उभरे तनाव के बाद राहुल गांधी ने नीतीश को फोन कर बात की। दोनों के बीच कैबिनेट विस्तार और लोकसभा के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है। कांग्रेस कोटे से सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर कई बार मांग की गई है।

यहां तक की खुद राहुल गांधी ने भी कुछ महीने पूर्व लालू यादव और नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बात की थी। बावजूद इसके मंत्रिमंडल विस्तार अब तक अटका हुआ है। माना जा रहा है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस जल्द से जल्द इस मुद्दे को हल करना चाहती है। इसलिए राहुल गांधी ने संभवतः नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बात की है।

इतना ही नहीं राजद की ओर से भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भीतर खाने चर्चा है। दरअसल, राजद कोटे से मंत्री बने भूमिहार जाति से आने वाले कार्तिक सिंह उर्फ मास्टर और राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे जो राजपूत बिरादरी से आते हैं। इन दोनों को मंत्री पद अलग-अलग वजहों से छोड़ना पड़ा था।

तब से ही यह चर्चा जोरों पर है कि राजद इन दोनों जातियों के नेताओं को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व कब देगी? ऐसे में लोकसभा चुनाव के पूर्व मंत्रिमंडल विस्तार कर तमाम तरीके की खींचतान पर विलंब लगाते हुए अब मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। नीतीश और तेजस्वी की हुई आज की मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तिथि घोषित की जाएगी।

टॅग्स :राहुल गांधीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."