लाइव न्यूज़ :

बिहार: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला, उपमुख्यमंत्री पर सीएम नीतीश को बचाने का लगाया आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2023 16:52 IST

सवाल उठाते हुए विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करते हैं और सदन में 2018 में भी नीतीश कुमार ने कहा था कि हम '3सी' के फॉर्मूले पर चलते हैं। क्राइम, करप्शन और कास्ट कन्युनिज्म से कोई समझौता नहीं करते हैं। लेकिन आज ये तीनों 'सी' कहां गया?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार भाजपा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने'3सी' फॉर्मूले का भी जिक्र किया है। यही नहीं भाजपा ने उपमुख्यमंत्री को सीएम नीतीश कुमार को बचाने का भी आरोप लगाया है।

पटना: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि जिस मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा रहा है, वह कैबिनेट का हिस्सा नहीं हो सकता है। यह एक परंपरा रही है। 

जब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और अन्य मंत्रियों को एक प्राथमिकी के बाद कैबिनेट से हटा दिया गया था तो कैबिनेट में बैठे तेजस्वी यादव पर आरोप पत्र दायर किया गया है।

नीतीश कुमार को भी दे देना चाहिए इस्तीफा- विजय कुमार सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा है कि सरकार को संविधान पर विश्वास नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तेजस्वी को बचाने का आरोप लगाया है। विजय सिन्हा ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार को भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्हें पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। 

विजय कुमार सिन्हा ने '3सी' के फॉर्मूले का भी किया जिक्र

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करते हैं और सदन में 2018 में भी नीतीश कुमार ने कहा था कि हम '3सी' के फॉर्मूले पर चलते हैं। क्राइम, करप्शन और कास्ट कन्युनिज्म से कोई समझौता नहीं करते हैं। लेकिन आज ये तीनों 'सी' कहां गया? 

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट मंत्रियों के साथ सरकार चलाना बिल्कुल गलत है। यह जनता के साथ धोखा है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के अंदर और बाहर भी हम विधानसभा को भ्रष्ट मंत्रियों को बर्खास्त करने के लिए मजबूर करेंगे। 

बीजेपी ने लगाया यह आरोप

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने कुर्सी के लिए भ्रष्टाचार के साथ समझौता कर लिया है। उन्हें अपने कृत्यों और चूक के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। नीतीश कुमार को अगर संविधान में विश्वास है तो सुप्रीम कोर्ट  निर्देश पालन करें और तेजस्वी यादव से इस्तीफा लें। 

टॅग्स :बिहारBJPतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."