लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा की कार्यवाही चढ़ी हंगामे की भेंट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2023 16:14 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों के व्यवहार पर बोलते हुए कहा कि आप लोग लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं।

Open in App

पटना: मानसून सत्र के दूसरे दिन भी आज बिहार विधानमंडल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ गई। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक वेल में पहुंचकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग करने लगे।

इस दौरान विधायक विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पोस्टर भी दिखाते रहे। दूसरे दिन सदन की कार्यवाही सिर्फ 16 मिनट ही चली। सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही 6 मिनट चली। जिसे दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही फिर हंगामा होने लगा। जिसके चलते 10 मिनट बाद ही कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।जमीन के बदले नौकरी मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चार्जशीट की बात करते हुए विधायकों ने तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग पर हंगामा करते हुए वेल के अंदर आ गए और कुर्सी उठाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

हंगामे के बीच विधानसभा में बिहार माल एवं सेवा कर संशोधन विधेयक 2023 पेश किया गया और उसे स्वीकृति भी मिल गई। सुबह में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा कुछ बोलना चाह रहे थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अनुमति नही दी। भाजपा विधायक संजय सरावगी ने कहा कि जब तक तेजस्वी इस्तीफा नहीं देंगे, सदन चलने नहीं देंगे।

भाजपा के विधायक चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस्तीफा दो, इस्तीफा दो के नारे लगाते रहे। इसीबीच भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने इसी दौरान कुर्सी उठा ली और टेबल पटकना किया शुरू कर दिया। विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी लगातार विधायकों को समझाते रहे और सदन की मर्यादा के अनुसार आचरण करने की दुहाई देते रहे।

उन्होंने कहा कि सदन को संभाले जनता देख रही है। मैं सदन को सुचारू रूप से चलाना चाहता हूं। ऐसे में सदन की कार्यवाही बाधित करने कि कोशिश अनुचित है। सदन को शांति से चलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन लेकर सदन में नहीं आएं। हालांकि इस दौरान विपक्ष हंगामा करता रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सदस्यों के व्यवहार पर बोलते हुए कहा कि आप लोग लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा के विधायकों ने एक नहीं सुनी। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवBihar BJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."