लाइव न्यूज़ :

बिहारः शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के नए-नए फरमानों से शिक्षक संघ आजिज, तीन सितंबर को बैठक बुलाई

By एस पी सिन्हा | Updated: August 31, 2023 16:24 IST

अफसरशाही के खिलाफ बिहार के शिक्षक संघ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर आगामी 3 सितंबर को राज्यभर के शिक्षक संघों की बैठक बुलाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूलों में तालाबंदी की घोषणा तक कर सकते हैं।पटना शहर के भी सरकारी स्कूलों से बच्चे अनुपस्थित रहे।शिक्षिका खासे नाराज दिखीं, भाई को राखी बांधने के बदले स्कूल में बैठकर दिन काटती नजर आईं।

पटनाः बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के द्वारा हर दिन जारी किए जा रहे नए-नए फरमानों से परेशान बिहार के शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर हैं। अफसरशाही के खिलाफ बिहार के शिक्षक संघ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में हैं। इसको लेकर आगामी 3 सितंबर को राज्यभर के शिक्षक संघों की बैठक बुलाई गई है।

3 सितंबर को सुबह 11:30 बजे पटना के यूथ हॉस्टल में होने वाली इस बैठक के बाद शिक्षक संघ अफसरशाही के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे और राज्यभर के स्कूलों में तालाबंदी की घोषणा तक कर सकते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर शिक्षकों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार की फजीहत होनी तय है।

इस बीच शिक्षा विभाग के द्वारा रक्षाबंधन के मौके पर छुट्टी निरस्त किए जाने पर स्कूल तो खुले, लेकिन अधिकतर स्कूलों में बच्चे नहीं आए। वहीं, छुट्टी निरस्त होने से कई सरकारी स्कूलों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। क्लास रूम बच्चों के बिना खाली पड़ा रहा। सरकारी स्कूलों का पूरा परिसर बच्चों के बिना विरान दिखा।

जबकि शिक्षक और शिक्षिका काला बिल्ला लगाकर स्कूल परिसर में उपस्थित रहीं। साथ ही बच्चों को नहीं आने पर एमडीएम की लिस्ट को शून्य पर बनाकर वरीय अधिकारी को भेजा गया। बिहटा प्रखंड के लगभग सभी स्कूल विरान ही रहे। न केवल ग्रामीण बल्कि पटना शहर के भी सरकारी स्कूलों से बच्चे अनुपस्थित रहे।

शिक्षिका खासे नाराज दिखीं, भाई को राखी बांधने के बदले स्कूल में बैठकर दिन काटती नजर आईं। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की बहनें राखी का त्योहार का मना रही हैं, लेकिन हम लोग अपने अपने स्कूलों में ड्यूटी निभा रहे हैं। चाहे बच्चे आए या ना आए।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."