लाइव न्यूज़ :

बिहार में बड़ा बवाल, पटना में पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा नेता की मौत, भारी हंगामा

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2023 15:18 IST

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस की लाठीचार्ज के दौरान एक भाजपा नेता की मौत हो गई है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। अब पूरे मामले को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है।

Open in App

पटना: बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पटना पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने से भाजपा के एक नेता की मौत का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार भाजपा नेता की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

उन्हें पटना के डाकबंगला चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान चोट लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। भाजपा नेता की मौत की पुष्टि राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता की मृत्यु हो गई है।

भाजपा नेता की मौत के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है. इस मामले में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है, जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुआ है, उसको बचाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गये हैं। देखें पटना के डाकबंगला चौराहे पर हुए हंगामे का वीडियो..

पटना में भारी हंगामा, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम

दरअसल, भाजपा ने गुरुवार को नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च बुलाया था। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भाजपा विधायक भ्रष्टाचार, रोजगार और शिक्षक नियुक्ति पर नारेबाजी करते हुए सदन के वेल में पहुंच गए। 

इसके बाद इन विधायकों विधानसभा से वॉक आउट किया। इस बीच स्पीकर के निर्देश पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा और शैलेंद्र को मार्शल खींचकर सदन से बाहर ले गए। इसके बाद बीजेपी विधायक बाहर पहले धरने पर बैठे और फिर गांधी मैदान के लिए निकल गए। 

गांधी मैदान से बीजेपी ने फिर विधानसभा तक का मार्च निकालना शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने बीजेपी नेताओं पर डाक बंगला चौराहा पर लाठीचार्ज किया। यहां प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से वॉटर कैनन, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और फिर लाठीचार्ज भी किया गया।

टॅग्स :बिहार समाचारपटनाBJPनीतीश कुमारतेजस्वी यादवजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."