लाइव न्यूज़ :

सियासी गहमागहमी के बीच जीतन राम मांझी ने बिहार में बड़े बदलाव का दावा किया

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2024 15:01 IST

राजनीतिक घटनक्रम को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार की सियासत में बदलाव की अटकलें तेज होती जा रही हैंबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा किया हैकहा-जल्द ही हो सकता है बड़ा बदलाव

पटना:  देश में एक ओर जहां राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गहमागहमी है तो दूसरी ओर बिहार की सियासत में बदलाव की अटकलें तेज होती जा रही हैं। चर्चा हो रही है कि प्रदेश में जल्द ही नए समीकरण बनेंगे। उसका कारण यह भी है कि एक तरफ जहां भाजपा विधानमंडल दल की बैठक हुई है, तो वहीं दूसरी ओर राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है।

इस राजनीतिक घटनक्रम को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है। मांझी ने ट्ववीट करते हुए कहा है कि दिल्ली में रहने के बावजूद बिहार के वर्तमान राजनैतिक हालात पर मेरी नजर है। राज्य के राजनैतिक हालात को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने सभी माननीय विधायकों को आगामी 25 जनवरी तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। जो भी हो राज्यहित में होगा। जय बिहार…। 

बता दें कि इससे पहले जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर लिखा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोराहे पर खड़े हैं और मकर संक्रांति के बाद कुछ फैसला ले सकते हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नीतीश कुमार के एनडीए में इंट्री को लेकर बयान दिया है। जिसके बाद बिहार की राजनीतिक गतिविधि बढ़ गई है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारBJPआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

बिहार अधिक खबरें

बिहारबिहार के जेलों में रहने वाले कैदी अब कर रहे हैं यूपीएससी/ बीपीएससी और सरकारी नौकरियों की तैयारी, पढ़ने और उच्च शिक्षा लेने की संख्या में हुई है उल्लेखनीय वृद्धि

बिहारBihar: रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर लिखा- "विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती"

बिहारबिहार: गृहमंत्री सम्राट चौधरी के चेतावनी के बावजूद अपराधियों का हौसला नहीं हो रहा है पस्त, अब डालने लगे हैं मंदिर में भी डाका

बिहारBihar Assembly elections 2025: पहले चरण के रिकॉर्ड तोड़ मतदान से गदगद दिखे राजनाथ सिंह, कहा- 'दो तिहाई बहुमत एनडीए को हासिल हो सकती है'

बिहारBihar Assembly Elections 2025: उपेंद्र कुशवाहा का दावा, कहा- "NDA जीत सकती है बिहार चुनाव लेकिन..."