किदांबी श्रीकांत का दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना हुआ तय, रचेंगे इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Published: April 10, 2018 08:14 AM2018-04-10T08:14:58+5:302018-04-10T08:14:58+5:30

Kidambi Srikanth: किदांबी श्रीकांत का दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना तय हो गया है

Kidambi Srikanth set to become World Number 1, will be first Indian man to achieve this feat | किदांबी श्रीकांत का दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी बनना हुआ तय, रचेंगे इतिहास

किदांबी श्रीकांत

नई दिल्ली, 10 अप्रैल: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का दुनिया का टॉप रैंक वाला खिलाड़ी बनना तय हो गया है। श्रीकांत बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) द्वारा गुरुवार को जारी होने वाली रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। श्रीकांत ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी और महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल के बाद दूसरे भारतीय होंगे। साइना नेहवाल मार्च 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थीं, और वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कंप्युटराइज्ड सिस्टम शुरू होने से पहले प्रकाश पादुकोण को दुनिया का नंबर एक खिलाड़ी माना जाता था। लेकिन अब आधुनिक रैंकिंग में श्रीकांत ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 

भारत को सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार बैडमिंटन मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड जिताने में अहम योगदान देने वाले श्रीकांत नई रैंकिंग में 76,895 अंकों के साथ दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगे। (पढ़ें: CWG 2018: चमके साइना-श्रीकांत, बैडमिंटन मिक्स्ड टीम ने पहली बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास)

वर्तमान में दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन को 1660 अंक गंवाने से, श्रींकात का वर्ल्ड नंबर एक बनना तय हो गया है। विक्टर एक्सेलसेन के रैंकिंग अंक 77130 थे। विक्टर को ये नुकसान मलेशिया ओपन की तारीखों में हुए बदलाव की वजह से हुआ है, जो पिछले साल 4-9 अप्रैल को हुई थी, लेकिन इस बार इसका आयोजन बाद में किया जाएगा।  BWF रैंकिंग का आकलन 52 हफ्तों की अवधि और 10 सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। 

पिछले साल श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, डेनमार्क और फ्रांस समेत चार सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किए थे और ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए थे। श्रीकांत पिछले साल नवंबर में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी बने थे।  

Web Title: Kidambi Srikanth set to become World Number 1, will be first Indian man to achieve this feat

बैडमिंटन से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे