UM Renegade Thor: जानें इस इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की खासियत

By सुवासित दत्त | Published: February 15, 2018 01:05 PM2018-02-15T13:05:48+5:302018-02-15T13:07:07+5:30

UM Renegade Thor कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक है जिसे भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा।

UM Renegade Thor Electric Cruiser: All You Need To Know | UM Renegade Thor: जानें इस इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की खासियत

UM Renegade Thor: जानें इस इलेक्ट्रिक क्रूज़र बाइक की खासियत

नई दिल्ली: UM Motorcycles इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2018 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कूज़र बाइक Renegade Thor को शोकेस किया। ये भारत की पहली इलेक्ट्रिक कूज़र बाइक होगी। UM Renegade Thor की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.9 लाख रुपये के आसपास रखी जाएगी और इसकी डिलिवरी इस साल के अंत तक का 2019 के शुरुआती महीनों से शुरू की जाएगी। आइए, जानते हैं इस बाइक की खासियतों के बारे में।

1. UM Renegade Thor को क्लासिक अमेरिकन क्रूज़र स्टाइल दिया गया है। इस बाइक में कई जगहों पर क्रोम एलिमेंट्स दिए गए हैं। बाइक में बड़े हेडलैंप और चौड़े हैंडलबार लगाए गए हैं। बाइक में एलईडी इंडिकेटर्स भी लगाए गए हैं।

2. UM Renegade Thor में थ्री-फेज़ इंडक्शन मोटर लगाया गया है जिसके साथ Li-Po (Lithium Polymer) हाई पावर बैटरी लगाई गई है। इसके साथ बिल्ट-इन बोर्ड चार्जर और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है।

3. इस बाइक में कंपनी तीन अलग अलग पावर ऑप्शन दे रही है। इसमें एक लो रेंज 7.5 kWh यूनिट है जिसका रेंज 81 किलोमीटर है। इसके अलावा एक मिड-रेंज वाली 15 kWh बैटरी है जो 149 किलोमीटर का रेंज देता है। साथ ही बाइक के टॉप-वेरिएंट में 27 kWh बैटरी का ऑप्शन दिया गया है जो 270 किलोमीटर का रेंज देता है।

4. बाइक में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 40 बीएचपी का अधिकतम पावर और 70Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। UM Renegade Thor की  टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

5. UM Renegade Thor एक ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें गियर भी लगा है। ये विश्व की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें गियर लगाया गया है। UM Renegade Thor में 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। इसके अलावा इसमें हाइड्रॉलिक क्लच और लिक्विड कूल्ड मोटर लगाया गया है।

6. UM Renegade Thor में 41mm टेलिस्कोपिक सस्पेंशन अप फ्रंट और ट्विन एडजस्टेबल रियर शॉक अब्जॉर्बर लगाया गया है। बाइक में 17-इंच 120य8 टायर अप फ्रंट और 15-इंच 150य90 रियर टायर लगाए गए हैं।

7. UM Renegade Thor में 280mm फ्रंट डिस्क और 240mm रियर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। बाइक में डुअल चैनल एबीएस को स्टैंडर्ड फीचर में शामिल किया गया है। 

8. कंपनी इस बाइक के साथ ग्राहकों को 2 साल तक फ्री चार्जिंग की सुविधा देगी। ये सुविधा देशभर में कंपनी के किसी भी डीलरशिप पर उपलब्ध होगी।

Web Title: UM Renegade Thor Electric Cruiser: All You Need To Know

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे