ये हैं टॉप 5 मिड-साइज ऑटोमेटिक हैचबैक, जानें इनकी खासियत और कीमत

By सुवासित दत्त | Published: January 1, 2018 02:57 PM2018-01-01T14:57:47+5:302018-01-01T15:01:55+5:30

भारत में ऑटोमेटिक कारों का चलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप कोई नई ऑटोमेटिक कार खरीदना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ज़रूरी है।

Top 5 mid size automatic hatchback india | ये हैं टॉप 5 मिड-साइज ऑटोमेटिक हैचबैक, जानें इनकी खासियत और कीमत

बेस्ट 5 ऑटोमेटिक हैचबैक

भारत में बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की दिक्कत की वजह से ज्यादातर लोगों की कोशिश होती है कि एक मिड-साइज हैचबैक कार खरीदी जाए। इसके अलावा लोग इन दिनों ऑटोमेटिक कारों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहें हैं उन टॉप 5 मिड-साइज ऑटोमेटिक कारों के बारे में जो आपकी पहली पसंद बन सकती है।

1. Hyundai Grand i10

Hyundai Grand i10 एक हिट प्रोडक्ट है। इस कार को काफी पसंद किया जाता है। इसी साल कंपनी ने Hyundai Grand i10 के फेसलिफ्ट मॉडल को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था जिसमें कई सुधार किए गए थे। साथ ही इस कार को अत्याधुनिक फीचर्स से भी लैस किया गया था जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल है। Hyundai Grand i10 4-स्पीड ऑटोमेटिक ऑप्शन में भी उपलब्ध है।

Hyundai Grand i10 ऑटोमेटिक की कीमत-
1.2 Kappa Dual VTVT 4-स्पीड ऑटोमेटिक  Magna  - 5.99 लाख रुपये
1.2 Kappa Dual VTVT 4-स्पीड ऑटोमेटिक Sportz(O) - 6.86 लाख रुपये


2. Maruti Suzuki Ignis


Maruti Suzuki Ignis को भी इसी साल लॉन्च किया गया है। इस कार की डिजाइन शायद सबको पसंद ना आए लेकिन, इस बात से कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि ये एक सिटी फ्रंडली कार है। Maruti Suzuki Ignis में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो काफी अच्छा है। इस इंजन के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया गया है। कार की माइलेज भी बेहतरीन है।

Maruti Suzuki Ignis ऑटोमेटिक की कीमत:
Delta (ऑटोमेटिक) पेट्रोल - 5.72 लाख रुपये
Zeta (ऑटोमेटिक) पेट्रोल   -  6.17 लाख रुपये
Alpha (ऑटोमेटिक) पेट्रोल  -  7.01 लाख रुपये

3. Honda Brio

Honda Brio एक बेहतरीन सिटी कार है। Honda Brio में एक छोटी कार है और ये ड्राइव में आसान है। Honda Brio के साथ 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। पिछले साल Honda Brio के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया गया था।

Honda Brio ऑटोमेटिक की कीमत -
VX ऑटोमेटिक पेट्रोल - 6.74 लाख रुपये

4. Ford Figo

Ford Figo अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार है। कार में लगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 112 बीएचपी का पावर देता है। इस इंजन को डुअल-क्लच गियरबॉक्स से लैस किया गया है। हालांकि, कार के ऑटोमेटिक वर्जन की कीमत थोड़ी ज्यादा है।

                                                                                  
Ford Figo ऑटोमेटिक की कीमत:
Titanium 1.5 Ti-VCT ऑटोमेटिक  - 7.80 लाख रुपये

5. Nissan Micra

Nissan Micra ऑटोमेटिक में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है जो 77 बीएचपी का पावर देता है। Nissan Micra के फेसलिफ्ट मॉडल को भी इसी साल बाज़ार में उतारा गया था। लेकिन, अपने मुकाबले की कारों के सामने Nissan Micra थोड़ी कमजोर नज़र आती है।

Nissan Micra ऑटोमेटिक की कीमत:
XL CVT ऑटोमेटिक                                            5.99 लाख रुपये
XV CVT ऑटोमेटिक                                           6.99 लाख रुपये

Web Title: Top 5 mid size automatic hatchback india

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे