अक्टूबर में लॉन्च होगी Tata Tiago JTP, जानें इसकी खासियत

By सुवासित दत्त | Published: September 13, 2018 01:28 PM2018-09-13T13:28:59+5:302018-09-13T13:28:59+5:30

Tata Tiago JTP का मुकाबला Volkswagen Polo GT TSI और Maruti Suzuki Baleno RS से होगा।

Tata Tiago JTP Hot-hatch To Launch in October 2018 | अक्टूबर में लॉन्च होगी Tata Tiago JTP, जानें इसकी खासियत

अक्टूबर में लॉन्च होगी Tata Tiago JTP, जानें इसकी खासियत

टाटा मोटर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Tata Tiago का परफॉर्मेंस वर्जन Tata Tiago JTP को अक्टूबर, 2018 में त्योहारों के सीज़न में लॉन्च किया जाएगा। Tata Tigo NRG के लॉन्च के दौरान मयंक परीख, प्रसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट) ने Tata Tiago JTP के लॉन्च की पुष्टि की थी।

Tata Tiago JTP परफॉर्मेंस हैचबैक को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। इस कार को Tata Motors और Jayem Automotives ने मिलकर तैयार किया है। कार के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई बदलाव किए गए हैं। कार के इंजन, गियर रेशियो, सस्पेंशन सेटअप में भी बदलाव किए गए हैं।

Tata Tiago JTP में नया फ्रंट ग्रिल, ब्लैक्ड आउट हेडलैंप, नया फॉग लैंप असेंबली, नया डायमंड कट एलॉय व्हील, स्पोर्टी रूफ स्पवॉयलर और डिफ्यूज़र लगा होगा। कार के इंटीरियर को ब्लैक-थीम दिया जाएगा और इसमें ब्लैक लेदर अपहोल्सट्री लगाई जाएगी।

Tata Tiago JTP अपने स्टैंडर्ड Tata Tiago के मुकाबले करीब 1 लाख रुपये मंहगी होगी। Tata Tiago JTP की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। Tata Tiago JTP का मुकाबला Volkswagen Polo GT TSI और Maruti Suzuki Baleno RS से होगा।

Web Title: Tata Tiago JTP Hot-hatch To Launch in October 2018

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे