ऋतिक रोशन बने अपडेटेड Tata Tigor के ब्रांड अंबेसडर, 10 अक्टूबर को होगी लॉन्च
By सुवासित दत्त | Published: October 6, 2018 01:09 PM2018-10-06T13:09:32+5:302018-10-06T13:09:32+5:30
10 अक्टूबर, 2018 को एक आधिकारिक समारोह में इस कार को लॉन्च किया जाएगा।
टाटा मोटर्स 10 अक्टूबर को Tata Tigor के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। Tata Tigor के इस अपेडेटेड मॉडल के लिए कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी त्योहारों के मद्देनज़र Tata Tigor के फेसलिफ्ट मॉडल को बाज़ार में उतार रही है।
ऋतिक रोशन को ब्रांड अंबेसडर नियुक्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी के प्रेसिडेंट (पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट) मयंक परीक ने कहा, 'हमें खुशी है कि बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा स्टाइल आइकन ऋतिक रोशन हमारे साथ जुड़े हैं। टाटा टिगॉर अपनी शानदार परफॉर्ममेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती है। हमें उम्मीद है कि ग्राहकों को टाटा टिगॉर का ये नया अवतार पसंद आएगा।'
ऋतिक रोशन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे टाटा मोटर्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है। टाटा टिगॉर एक मॉडर्न और स्टाइलिश सेडान है जिसमें कई मज़ेदार फीचर्स दिए गए हैं। मुझे इस कार की डिजाइन काफी पसंद है।'
कंपनी ने इसका टीज़र भी जारी कर दिया है। Tata Tigor फेसलिफ्ट में कई बदलाव किए गए हैं। 10 अक्टूबर, 2018 को एक आधिकारिक समारोह में इस कार को लॉन्च किया जाएगा। इस बार कार में कई नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।