Tata Motors ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाया हाथ, मिलकर चलाएंगे 1000 इलेक्ट्रिक व्हीकल

By सुवासित दत्त | Updated: June 1, 2018 11:49 IST2018-06-01T11:09:59+5:302018-06-01T11:49:28+5:30

Tata Tigor Electric दिखने में Tata Tigor की तरह ही है। कार में लगा 'EV' का बैज ही दोनों कारों की पहचान को अलग बनाता है।

Tata Motors And Government Of Maharashtra Sign MOU For EVs | Tata Motors ने महाराष्ट्र सरकार से मिलाया हाथ, मिलकर चलाएंगे 1000 इलेक्ट्रिक व्हीकल

Tata Tigor Electric | Tata Motors| टाटा मोटर्स

देश की अग्रणी कंपनी टाटा मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत दोनों मिलकर महाराष्ट्र राज्य में 1000 इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाएंगे। इनमें पैसेंजर और कमर्शियल इलेक्ट्रिल व्हीकल, दोनों ही शामिल होंगे। Tata Motors जल्द ही राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का सेटअप करेगी।

इंडियन आर्मी के लिए खास तैयार Tata Safari Storme की डिलिवरी शुरू, जानें क्या है इसकी खासियत

टाटा मोटर्स और महाराष्ट्र सरकार के बीच हुए इस समझौते से महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2018 को और बल मिलेगा। इस मौके पर टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटनर बश्चेक और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री फडनवीस ने 5 Tata Tigor इलेक्ट्रिक कारों को झंडी दिखाकर रवाना भी किया। इस टेंडर के तहत टाटा मोटर्स EESL को इलेक्ट्रिक व्हीकल मुहैया कराएंगी।


20 साल बाद बंद हुआ Tata Indica और Indigo का प्रोडक्शन

इस MoU के बारे में जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटनर बश्चेक ने कहा, 'टाटा मोटर्स सरकार के 'ई-मोबिलिटी' विजन में कदम से कदम मिला कर चलना चाहती है। हम महाराष्ट्र सरकार की इस मुहिम से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। हम बहुत जल्द भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से खुद को तैयार कर लेंगे।'

Tata Tigor Electric दिखने में Tata Tigor की तरह ही है। कार में लगा 'EV' का बैज ही दोनों कारों की पहचान को अलग बनाता है। Tata Tigor इलेक्ट्रिक में लगे इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम को Electra EV ने तैयार किया है। Electra EV एक ऐसी कंपनी है जो ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का निर्माण करती है। 

English summary :
Tata Motors and Maharashtra government joined hands, and jointly run 1000 electric vehicles in Mumbai. The MOU process has been done. Tata Motors will set up electric vehicle charging station soon in Mumbai


Web Title: Tata Motors And Government Of Maharashtra Sign MOU For EVs

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे