बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खरीदी नई Maserati GranTurismo Sport, जानें खासियत

By सुवासित दत्त | Published: January 23, 2018 10:54 AM2018-01-23T10:54:16+5:302018-01-23T10:57:14+5:30

Maserati GranTurismo Sport एक बेहद ही खूबसूरत कार है जिसकी टॉप स्पीड 302 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

Rohit Shetty Gifts Himself Brand New Maserati GranTurismo Sport | बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने खरीदी नई Maserati GranTurismo Sport, जानें खासियत

रोहित शेट्टी

HighlightsMaserati GranTurismo Sport में 4.7-लीटर V8 इंजन लगा हैरोहित शेट्टी को कारों और ड्राइविंग से काफी लगाव है

बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी कारों से बहुत प्यार करते हैं। उनकी ज्यादातर फिल्मों में खतरनाक स्टंट होता है जिसमें कारों का काफी इस्तेमाल किया जाता है। रोहित एक अच्छे कार ड्राइवर भी हैं। हाल ही में रोहित ने Maserati GranTurismo Sport लग्ज़री कार खरीदी है। ये शानदार कार उन्होंने खुद को ही गिफ्ट किया है।

Maserati GranTurismo Sport एक इटैलियन कार है जिसमें 4.7-लीटर V8 इंजन लगा है। ये इंजन 453 बीएचपी का जबरदस्त पावर और 520Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ZF ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगाया गया है। Maserati GranTurismo Sport महज़ 4.7 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस शानदार कार की टॉप स्पीड 302 किलोमीटर प्रति घंटे की है।

ये एक 2-डोर कूपे कार है जिसमें कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कार के ड्राइविंग डायनेमिक्स जबरदस्त हैं। कार में हाथों से सिले गए लेदर सीट, इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.4-इंच मासेराती टच कंट्रोल प्लस और Harman Kardon प्रीमियम ऑडियो सिस्टम सहित कई फीचर्स दिए गए हैं।

Maserati GranTurismo Sport की लंबाई 4910mm, चौड़ाई 2056mm और ऊंचाई 1353mm है। कार का व्हीलबेस 2942mm है।  Maserati GranTurismo Sport की एक्स-शोरूम कीमत 1.72 करोड़ रुपये है। इस कार का मुकाबला Aston Martin V8 vantage S, Audi R8 V10 Plus, Porsche 911 Turbo और Jaguar F-type R जैसी लग्ज़री कारों से है।

Web Title: Rohit Shetty Gifts Himself Brand New Maserati GranTurismo Sport

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे