गुजर रहा था बाइक सवार, तभी हो गया लैंडस्लाइड, कभी नहीं देखे होंगे ऐसा वीडियो

By रजनीश | Published: July 21, 2020 04:30 PM2020-07-21T16:30:23+5:302020-07-21T16:37:18+5:30

प्रकृति से होने वाली दुर्घटना कितनी भयावह होती है इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। कई बार पुल से किसी वाहन के गुजरते हुए पुल टूट जाता है तो कभी अचानक से बाढ़ आ जाती है और वाहन सहित लोगों को बहा ले जाती है।

On cam Narrow escape for biker from landslide | गुजर रहा था बाइक सवार, तभी हो गया लैंडस्लाइड, कभी नहीं देखे होंगे ऐसा वीडियो

फोटो क्रेडिट: स्क्रीनशॉट

HighlightsIFS ऑफिसर परवीन कासवान ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'ये बाइकर लकी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार गुजर रहा होता है और अचानक से ऊपर से कुछ गिरता देख वह कट भी मारता है।

दुर्घटना कब घट जाए इसका कोई भरोसा नहीं। सड़क दुर्घटनाएं न हों तो प्राकृतिक दुर्घटना भी काफी भयंकर होती हैं। कहीं अचानक बाढ़ तो कहीं भूकंप। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भयानक लैंडस्लाइड हो गया। इस घटना का शिकार हो गया वहीं से गुजरने वाला बाइक सवार एक शख्स।

IFS ऑफिसर परवीन कासवान ने एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि 'ये बाइकर लकी है। क्या आपको पता है कि ऐसे लैंडस्लाइड्स क्यों होते हैं। देखिए कैसे पेड़ों की लाइन आगे खत्म हो जाती है। पेड़ों का महत्व बताने और समझने के लिए ये वीडियो बेस्ट है।

उन्होंने अपने ट्वीट में बताया भी है कि यह वीडियो इंडोनेशिया से है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार गुजर रहा होता है और अचानक से ऊपर से कुछ गिरता देख वह कट भी मारता है।

वीडियो में देखेंगे वह बाइक सवार शख्स अपनी बाइक को काफी ज्यादा किनारे की तरफ करता जाता है लेकिन अंत में लैंडस्लाइड की चपेट में वह आ ही जाता है। वीडियो में भी उस शख्स को मिट्टी के ढ़ेर के नीचे दबते हुए देख सकते हैं।

ऐसे में इस बात को समझना बहुत जरूरी है कि पेड़ों को काटना कितना खतरनाक है। कुछ लोग जो पेड़ों को काटे जाने के खिलाफ आवाज उठाते हैं शायद वो इनका महत्व समझते हैं। दरअसल पेड़ की जो जड़ें होती हैं वो इस मिट्टी के ढ़ेर को जकड़ कर रखती हैं। ऐसे में ये ढ़ेर इस तरह से गिरत नहीं हैं और बाढ़ और बरसात में मिट्टी भी ज्यादा नहीं कटती है।

सोशल मीडिया में कुछ जगहों पर इस वीडियो को मेघालय का बताया जा रहा था। इसे मेघालय के किसी नेशनल हाइवे की घटना बता कर प्रचारित करने वालों को मेघालय पुलिस ने ट्वीट पर जवाब दिया और बताया कि यह वीडियो इंडोनेशिया का है।


हालांकि वीडियो कहीं का भी हो लेकिन हमें अपने वृक्षों को बचाना चाहिए। क्योंकि वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी हैं और कई कई बार प्राकृतिक आपदाओं में ये वृक्ष बहुत मददगार साबित हुए हैं।

Web Title: On cam Narrow escape for biker from landslide

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे