तो महेंद्र सिंह धोनी अब करेंगे खेती, खरीदा ये ट्रैक्टर, सामने आया वीडियो

By रजनीश | Published: June 8, 2020 04:01 PM2020-06-08T16:01:26+5:302020-06-08T16:05:47+5:30

महेंद्र सिंह धोनी की लाइफस्टाइल के बारे में कहा जाता है कि वो काफी सीधा सादा जीवन जीना पसंद करते हैं। अधिकतर स्टार्स को देखेंगे तो वो सफल होने के बाद अधिकतर मुंबई, बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में रहना पसंद करते हैं लेकिन धोनी अभी भी अपने गांव रांची ही रहना पसंद करते हैं।

MS Dhoni reveals his newest beast here is all you need to know about it | तो महेंद्र सिंह धोनी अब करेंगे खेती, खरीदा ये ट्रैक्टर, सामने आया वीडियो

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी हमेशा ग्लैमर से दूसर ही नजर आते रहे हैं और हमेशा साधारण लाइफस्टाइल को फॉलो करते ही दिखते रहे हैं।ट्रैक्टर चलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि धोनी अपने 7 एकड़ वाले फॉर्म हाउस में इसी से खेती करेंगे।

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ही अपने कार और बाइक के कलेक्शन के लिए भी जाने जाते हैं। धोनी के पास सुजुकी की हायबुसा, निंजा H2 जैसी बाइक के साथ ही गिनती के लोगों के पास दिखने वाली हमर कार भी है। अब धोनी ट्रैक्टर को लेकर चर्चा में हैं..

धोनी को ऑर्गेनिक खेती करना काफी पसंद है। इस दौरान चल रहे लॉकडाउन के बीच धोनी ने महिद्रा का स्वराज ट्रैक्टर खरीदा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल से महेंद्र धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वो ट्रैक्टर चलाने का लुफ्त उठाते दिख रहे हैं।

धोनी ने स्वराज 963 FE ट्रैक्टर खरीदा है। यह ट्रैक्टर 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। इसमें 3,478 सीसी का तीन सिलिंडर इंजन दिया गया है जो कि 60 से 65 एचपी की पॉवर जेनरेट करता है।

कोरोना के चलते सरकार ने लगभग 3 महीने का जो लॉकडाउन किया इस बीच धोनी ने ट्रैक्टर खरीदा जिसकी मदद से अब वो रॉची स्थित अपने 7 एकड़ के फॉर्म हाउस में खेती कर सकेंगे।

साल 1974 में स्थापित स्वराज ट्रैक्टर्स महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप का हिस्सा है। महेंद्र धोनी के स्वराज ट्रैक्टर को लेकर महिंद्रा एंड महिंद्रा के राजेश जेजुरेकर ने उनको धन्यवाद दिया।

Web Title: MS Dhoni reveals his newest beast here is all you need to know about it

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे