नवंबर 2017 की बिक्री में Maruti Suzuki और Hyundai का जलवा, देखिए टॉप 10 कारों की लिस्ट
By सुवासित दत्त | Published: December 22, 2017 05:48 PM2017-12-22T17:48:32+5:302017-12-22T18:25:01+5:30
नवंबर 2018 की में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट पर नज़र डालें इस लिस्ट में Honda, Renault और Tata Motors जैसी कंपनियों की कारें भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki और कोरिया की मशहूर कार निर्मता कंपनी Hyundai का जलवा नवंबर 2018 की बिक्री में भी बरकरार है। इन दोनों कंपनियों की कारें टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही है।
नवंबर 2018 की में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट पर नज़र डालें इस लिस्ट में Honda, Renault और Tata Motors जैसी कंपनियों की कारें भी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। जबकि पिछले साल नंवबर के महीने में जारी हुई टॉप 10 कारों की लिस्ट में Renault Kwid का नाम शामिल था। इस बार टॉप 10 की इस लिस्ट में Maruti Suzuki की 7 कारें शामिल हैं वहीं, Hyundai की तीन कारों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।
हैरानी की बात ये है कि Maruti Suzuki’s Swift, Wagon R, Celerio, Alto और Hyundai की Creta और Elite i20 भी इस लिस्ट में तब भी बनी हुई है जबकि इन कारों में बीते कई दिनों से कोई अपग्रेड नहीं किया गया है। इससे साफ है कि इन प्रोडक्ट्स को भारतीय ग्राहक आज भी उतना ही पसंद करते हैं।
नवंबर 2017 में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है Maruti Suzuki Alto का। नवंबर 2017 में Maruti Alto के कुल 24,166 यूनिट बिके, वहीं, दूसरे पायदान पर खड़ी Maruti DZire के कुल 18,560 यूनिट बिके। तीसरे पायदान पर Maruti Suzuki Baleno अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है और नवंबर 2017 में इसके 17,769 यूनिट बिके। वहीं, चौथे पायदान पर विटारा ब्रेजा (14,458 यूनिट), पांचवें पर Maruti Suzuki WagonR (14,038 यूनिट), छठे पायदान पर Maruti Suzuki Swift (13,337 यूनिट) ने जगह बनाई है।
सातवें पायदान पर Hyundai Grand i10 (13,249 यूनिट) जगह बनाने में कामयाब रही है। आठवें पायदान पर Hyundai Elite i20 (10,236 यूनिट), नौवें पायदान पर Hyundai Creta (8,528 यूनिट) और दसवें पायदान पर Maruti Suzuki Celerio (8,437 यूनिट) ने जगह बनाई है।
मॉडल | यूनिट |
Maruti Suzuki Alto | 24166 |
Maruti Suzuki DZire | 18560 |
Maruti Suzuki Baleno | 17769 |
Maruti Suzuki Vitara Brezza | 14458 |
Maruti Suzuki WagonR | 14038 |
Maruti Suzuki Swift | 13337 |
Hyundai Grand i10 | 13249 |
Hyundai Elite i20 | 10236 |
Hyundai Creta | 8528 |
Maruti Suzuki Celerio | 8437 |