सिर्फ 92,000 रुपये में Maruti 800 बन गई Mahindra Thar, जानें कैसे हुआ ये कमाल

By सुवासित दत्त | Published: November 8, 2018 11:39 AM2018-11-08T11:39:39+5:302018-11-08T11:39:39+5:30

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस Maruti 800 को मोडिफाई कर Mahindra Thar बनाने में सिर्फ 92,000 रुपये खर्च हुए हैं।

Maruti 800 Modified To Look Like Mahindra Thar | सिर्फ 92,000 रुपये में Maruti 800 बन गई Mahindra Thar, जानें कैसे हुआ ये कमाल

सिर्फ 92,000 रुपये में Maruti 800 बन गई Mahindra Thar, जानें कैसे हुआ ये कमाल

मारुति 800 बीते जमाने की एक मशहूर कार थी। ये एक ऐसी कार थी जिसने ना जाने कितने मध्यम वर्ग भारतीय परिवार के पहले कार के सपनें को पूरा किया था। मारुति 800 को सबसे पहले साल 1983 में लॉन्च किया गया था और 2013 में इसकी बिक्री बंद कर दी गई थी। लेकिन, इस कार को लेकर लोगों का प्यार अभी भी बरकरार है।

बीते सालों में हमने कई बार ऐसा देखा है कि कई लोगों ने Maruti 800 को अपने अपने तरह से मोडिफाई करने की कोशिश की है। लेकिन, क्या आपने कभी ये सोचा है कि क्या एक मारुति 800 को मोडिफाई कर के महिंद्रा थार बनाया जा सकता है ?

यूट्यूब एक शख्स ने वीडियो डाला है जिसमें उसने Maruti 800 को मोडिफाई कर Mahindra Thar बनाने की कोशिश की है। इस कार के ऊपर के फ्रेम को पूरी तरह से हटा दिया गया है ताकि वो महिंद्रा थार की तरह नज़र आ सके।

वहीं, इस के बोनट को भी थोड़ा ऊंचा किया गया है। इस कार में मल्टीपल एलईडी लाइट्स, सिल्वर-फिनिश्ड ग्रिल, टर्न इंडिकेटर्स और बड़े एलॉय व्हील भी लगाए गए हैं। इसके अलावा कार के एग्जहॉस्ट में भी बदलाव भी किए गए हैं। हालांकि, कार के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस Maruti 800 को मोडिफाई कर Mahindra Thar बनाने में सिर्फ 92,000 रुपये खर्च हुए हैं। 

देखें वीडियो :-

Web Title: Maruti 800 Modified To Look Like Mahindra Thar

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे