Mahindra XUV700 के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीर लीक, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: September 4, 2018 03:16 PM2018-09-04T15:16:02+5:302018-09-05T17:42:04+5:30

Mahindra XUV700 दरअसल SsangYong Rexton का री-बैज्ड वर्जन है।

Mahindra XUV700 Exterior & Interior Revealed In Clear Images | Mahindra XUV700 के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीर लीक, जल्द होगी लॉन्च

Mahindra XUV700 के एक्सटीरियर और इंटीरियर की तस्वीर लीक, जल्द होगी लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने हाल ही में हुए वार्षिक जनरल मीटिंग में अपनी 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी को शोकेस किया था जिसका इंतज़ार भारतीय बाज़ार में बेसब्री से किया जा रहा है। कंपनी ने फिलहाल इस प्रीमियम एसयूवी को Y400 कोडनेम दिया है। कंपनी इस प्रीमियम एसयूवी को इसी साल दिवाली के आसपास लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि Y400 को Mahindra XUV700 नाम दिया जा सकता है। फिलहाल, Mahindra XUV700 की स्पाई तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Mahindra XUV700 दरअसल SsangYong Rexton का री-बैज्ड वर्जन है। ये एक फुल-साइज़ प्रीमियम एसयूवी है जिसे कंपनी की लाइन-अप में Mahindra XUV500 के ऊपर रखा जाएगा। Mahindra XUV700 का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Isuzu MU-X और Mitshubishi Pajero Sport जैसी एसयूवी से होगा। इंटरनेट पर लीक हुई तस्वीरों में Mahindra XUV700 के बारे में काफी कुछ पता चलता है।

Mahindra XUV700 का डिजाइन और स्टाइलिंग SsangYong Rexton के ग्लोबल मॉडल की तरह ही नज़र आता है। Mahindra XUV700 की केबिन भी ग्लोबल मॉडल की तरह ही है। इस एसयूवी में Nappa लेदर ब्लैक इंटीरियर, 9.2-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे कई अत्याधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। 

Mahindra XUV700 में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगाया जा सकता है जिसका इस्तेमाल Rexton के ग्लोबल मॉडल में भी किया जाता है। ये इंजन 187 बीएचपी का पावर और 420Nm का टॉर्क देता है। ये एसयूवी 2-व्हील और 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ भी आएगी। इस एसयूवी के साथ 7-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक यूनिट का भी ऑप्शन दिया जाएगा।

फोटो क्रेडिट: GaadiWaadi.com

Web Title: Mahindra XUV700 Exterior & Interior Revealed In Clear Images

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे