Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च के पहले एक बार फिर आई नज़र

By सुवासित दत्त | Published: April 17, 2018 11:09 AM2018-04-17T11:09:11+5:302018-04-17T11:09:11+5:30

Mahindra XUV500 का अपडेटेड अवतार लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से ठीक पहले ये एसयूवी एक बार फिर नज़र आई है।

Mahindra XUV500 Facelift Spotted At Dealership Yard Ahead Of Launch | Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च के पहले एक बार फिर आई नज़र

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च के पहले एक बार फिर आई नज़र

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट लॉन्च के लिए तैयार है। इस एसयूवी को कल यानी 18 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, लॉन्च से ठीक पहले ये एसयूवी एक बार फिर नज़र आई है। इस बार Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट से जुड़ी कुछ और जानकारी सामने आई है। Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और फीचर लोडेड हो गई है। इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Tucson, Tata Hexa और Tata Safari Storme से है।

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव नज़र आ रहे हैं जिसमें नया फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, L-शेप्ड ब्लैक बेज़ल और बड़े सेंट्रल एयर वेंट्स शामिल है। एसयूवी के रियर में नया रैपअराउंड एलईडी टेलाइट लगाई गई है।

Mahindra S201 कॉम्पैक्ट एसयूवी टेस्टिंग के दौरान आई नज़र, जानें कब होगी लॉन्च

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और मिरर लिंक की सुविधा है। अपहोल्सट्री को नया कलर कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, डैशबोर्ड भी पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा फ्रेश नज़र आ रहा है। सेंटर कंसोल पर पियानो ब्लैक फिनिश दिया गया है। केबिन स्टोरेज को भी बढ़ाया गया है। साथ ही नया ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और सनरूफ भी दिया गया है।

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में 2.2-लीटर mHawk पेट्रोल और डीज़ल इंजन लगा होगा जिसके पावर आउटपुट को बढ़ाया जाएगा। इन दोनों इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कंवर्टर यूनिट से लैस किया जाएगा।

Web Title: Mahindra XUV500 Facelift Spotted At Dealership Yard Ahead Of Launch

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे