सैनिकों के लिए महिंद्रा ने उतारा बख्तरबंद वाहन, रास्ते में छिपाए गए विस्फोटक की कर लेगा पहचान, देखें फोटो

By रजनीश | Published: July 16, 2020 06:33 PM2020-07-16T18:33:31+5:302020-07-16T18:33:31+5:30

महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने इस वाहन का फोटो ट्वीट किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, 'यह किसी मीन मशीन जैसा लगता है। इसमें महिंद्रा डिफेंस की वास्तवकि भावना समाहित है, जो शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के बारे में है।' 

Mahindra Defence reveals new armoured vehicle Anand Mahindra calls it a Mean Machine | सैनिकों के लिए महिंद्रा ने उतारा बख्तरबंद वाहन, रास्ते में छिपाए गए विस्फोटक की कर लेगा पहचान, देखें फोटो

फोटो क्रेडिट: ट्विटर

Highlightsमहिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि इस बख्तरबंद वाहन को जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा।महिंद्रा डिफेंस करीब 70 साल से सैन्य और पैरा मिलिट्री समाधान पेश कर रहा है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना भी इसकी सेवाएं ले चुके हैं।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने डिफेंस सेक्टर में कदम आगे बढ़ाते हुए एक आधुनिक और हाईटेक बख्तरबंद वाहन लॉन्च किया है। यह वाहन सैन्य बलों और अर्द्धसैनिक बलों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह आतंकवादियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस से भी जवानों को सुरक्षित रखेगा।

कंपनी के मुताबिक, इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बख्तरबंद की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में इसे 'मीन मशीन' यानी बहुत ताकतवर वाहन बताया।

खासियत
माइन रोधी होने के चलते घात लगाकर बिछाए गए लैंड माइंस से भी यह वाहन सुरक्षित रहता है। जिससे सैन्य बलों को कम से कम नुकसान होगा। इस वाहन को महिंद्रा डिफेंस के द्वारा ही डिजाइन और तैयार किया गया है। इस बख्तरबंद को निर्यात भी किया जाएगा। 

सड़कों पर पड़े विस्फोटक को हटाने और उठाने में सक्षम
महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव एसपी शुक्ला ने बताया कि इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा। भारी भरकम ट्रक जैसा दिखने वाले इस बख्तरबंद वाहन में कई ऐसी चेक करने वाली भुजाएं भी लगी हैं जो सड़कों के किनारे पड़े विस्फोटक डिवाइस (IEDs) को हटा या उठा सकती हैं। यह वाहन माओवादी या अन्य आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को बचाएगा।

आनंद महिंद्रा ने कहा मीन मशीन
महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने इस वाहन का फोटो ट्वीट किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, 'यह किसी मीन मशीन जैसा लगता है। इसमें महिंद्रा डिफेंस की वास्तवकि भावना समाहित है, जो शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के बारे में है।' ठ

उन्होंने मजाक में कहा कि वह बख्तरबंद वाहन मुंबई की ट्रैफिक के लिए भी परफेक्ट है, लेकिन यह अलग बात है कि आम सड़कों पर ऐसा वाहन चलाना अवैध है।

आपको बता दें कि महिंद्रा डिफेंस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा समूह की सब्सिडियरी है। यह करीब 70 साल से सैन्य और पैरा मिलिट्री समाधान पेश कर रहा है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना भी इसकी सेवाएं ले चुके हैं।

Web Title: Mahindra Defence reveals new armoured vehicle Anand Mahindra calls it a Mean Machine

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे