Mahindra Alturas एसयूवी 26 नवंबर को हो सकती है लॉन्च, जानें खूबियां

By सुवासित दत्त | Published: November 5, 2018 11:11 AM2018-11-05T11:11:35+5:302018-11-05T11:11:35+5:30

इस एसयूवी का मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour से होगा।

Mahindra Alturas (Y400) SUV To Launch On 26th November | Mahindra Alturas एसयूवी 26 नवंबर को हो सकती है लॉन्च, जानें खूबियां

Mahindra Alturas एसयूवी 26 नवंबर को हो सकती है लॉन्च, जानें खूबियां

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी नई एसयूवी के साथ तैयार है। Mahindra Alturas जिसे पहले Y400 कोडनेम दिया गया था, एक 7-सीटर एसयूवी है और इसे 26 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में Mahindra Alturas के आधिकारिक नाम की घोषणा की थी।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Mahindra Alturas को Mahindra XUV500 के ऊपर रखा जाएगा और इसका मुकाबला Toyota Fortuner और Ford Endeavour से होगा। ये कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट होगा जिसे SsangYong Rexton के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा गया है। Mahindra Alturas दो वेरिएंट - G2 2WD और G4 4WD में उपलब्ध होगी।

Mahindra Alturas में 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर डीज़ल इंजन लगा है जो 180.5 बीएचपी का पावर और 450Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन को 7-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस एसयूवी की ग्राउंड क्लियरेंस 244mm और टर्निंग रेडियस 5.5m होगी।

Mahindra Alturas की लंबाई 4850mm, चौड़ाई 1920mm है। कई लिहाज़ से ये एसयूवी Toyota Fortuner को कड़ी टक्कर देगी। Mahindra Alturas में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Web Title: Mahindra Alturas (Y400) SUV To Launch On 26th November

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे