Mahindra Alturas G4 की बुकिंग शुरू, 24 नवंबर को होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: November 6, 2018 12:07 PM2018-11-06T12:07:35+5:302018-11-06T12:07:35+5:30

Mahindra Alturas G4 की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Mahindra Alturas G4 Bookings Open | Mahindra Alturas G4 की बुकिंग शुरू, 24 नवंबर को होगी लॉन्च

Mahindra Alturas

Mahindra Alturas G4 लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस नई एसयूवी को 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Mahindra Alturas G4 की बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसे 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। Mahindra Alturas G4 की डिलिवरी इसी महीने के अंत तक शुरू भी कर दी जाएगी। Mahindra Alturas G4 की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

Mahindra Alturas G4 का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Ford Endeavour, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan जैसी कारों से होगा। दरअसल, ये SsangYong Rexton का री-बैज्ड वर्जन है जिसे Mahindra ब्रांड के अंतर्गत भारतीय बाज़ार में उतारा गया है।

Mahindra Alturas G4 में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा होगा जो 183 बीएचपी का पावर देगा। हालांकि, ये एसयूवी पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी या नहीं, इस पर कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। Mahindra Alturas G4 को कंपनी के पुणे के चाकन स्थित प्लांट में तैयार किया जाएगा।

Mahindra Alturas G4 में फुल एलईडी हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग लाइट, एलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एबीएस इत्यादि जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Web Title: Mahindra Alturas G4 Bookings Open

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे