पुरानी यादें हो जाएंगी ताजा, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी 'चल मेरी लूना'

By रजनीश | Published: July 23, 2020 04:39 PM2020-07-23T16:39:17+5:302020-07-23T16:39:17+5:30

बजाज ऑटो ने पिछले साल अपने आइकॉनिक ब्रैंड चेतक को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया। लूना की तरह ही बजाज चेतक स्कूटर की टैगलाइन 'हमारा बजाज' भी काफी पॉप्युलर रहा है।

Kinetic Luna to likely return as an electric moped with 80km range | पुरानी यादें हो जाएंगी ताजा, इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी 'चल मेरी लूना'

फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

Highlightsकाइनेटिक लूना अपने टू-इन-वन फीचर के लिए भी जानी जाती थी। उसमें दिए गए पैडल की मदद से तेल खत्म होने पर लूना को पैडल की मदद से भी चलाया जा सकता था।इलेक्ट्रिक लूना 1kW मोटर के साथ आ सकती है। पॉवर के लिए इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इलेक्ट्रिक लूना की रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह 70-80 किलोमीटर तक चलेगी।

साल 1980-90 के दशक में "चल मेरी लूना" प्रचार खूब लोकप्रिया हुआ और यह लोगों की जुबान पर भी खूब छाया। इसी लूना मोपेड के साथ ही काइनेटिक काफी लोकप्रिय भी हुई। अब खबर यह है कि एक बार फिर यह लूना बाजार में आने को तैयार है। 

हालांकि एक्सप्रेस ड्राइव के मुताबिक अब नई लूना इलेक्ट्रिक अवतार में आने की तैयारी में है। पुरानी लूना 50 सीसी इंजन के साथ आती थी और स्कूटर और स्कूटी की तरह ही यह भी गियरलेस होती थी। पुरानी लूना में पैडल भी दिया गया था जिसे ईंधन खत्म होने पर साइकल की तरह पैडल की मदद से भी चलाया जा सकता था। 

रिपोर्ट में कहा गया है काइनेटिक ग्रुप की सहायक कंपनी काइनेटिक ग्रीन लूना ब्रैंड को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल भारतीय दो-पहिया इंडस्ट्री में समय के साथ होने वाले एमिशन नॉर्म्स में बदलाव के चलते हाई परफॉर्मेंस बाइक आने लगीं। अपने लेटेस्ट फीचर्स के चलते इन बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद भी किया गया। धीरे-धीरे लूना की डिमांड कम होती गई और कंपनी ने साल 2000 में इसका प्रॉडक्शन बंद कर दिया। 

पॉवर, रेंज, स्पीड
रिपोर्ट के मुताबिक इलेक्ट्रिक लूना 1kW मोटर के साथ आ सकती है। पॉवर के लिए इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। इलेक्ट्रिक लूना की रेंज की बात करें तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह 70-80 किलोमीटर तक चलेगी। इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास होगी।

इलेक्ट्रिक लूना की डिजाइन काफी हद तक ऑरिजिनल लूना की तरह रहेगी। इसमें LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, यूएसबी चार्जिंग और थम्ब स्टार्टर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए जाएंगे। 

काइनेटिक ग्रीन ने नहीं किया स्पष्ट
काइनेटिक ग्रीन ने आधिकारिक तौर पर फिलहाल इलेक्ट्रिक लूना की लॉन्चिंग को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। कंपनी का कहना कि इस समय उनका फोकस इलेक्ट्रिक साइकल और इलेक्ट्रिक रिक्शा पर है। एक्सप्रेस ड्राइव की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर भी विचार कर रही है।

आइकॉनिक ब्रैंड्स की इलेक्ट्रिक अवतार में हो रही वापसी
लूना की वापसी की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि कई वाहन निर्माता कंपनियां अपने बंद हो चुके मॉडल का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर रहे हैं। कंपनियां उसके पुराने मॉडल के प्रति लोगों के लगाव को आकर्षित करने के लिए उनके लुक को आइकॉनिक बनाए रखने पर भी जोर देती हैं। 

बजाज ऑटो ने पिछले साल अपने आइकॉनिक ब्रैंड चेतक को इलेक्ट्रिक अवतार में पेश किया। लूना की तरह ही बजाज चेतक स्कूटर की टैगलाइन 'हमारा बजाज' भी काफी पॉप्युलर रहा है। यह टैगलाइन भी लोगों को रट गई थी।

कीमत
इलेक्ट्रिक लूना की ऑनरोड कीमत 50 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। बाजार में इलेक्ट्रिक मोपेड कैटेगरी में सिर्फ जेमोपाई मिसो है। इसके अलावा टेको इलेक्ट्रा साथी पर काम चल रहा है। ये मोपेड भी जल्द ही लॉन्च होगी। बाकी टीवीएस की मोपेड XL100 है लेकिन यह इलेक्ट्रिक नहीं है। 

Web Title: Kinetic Luna to likely return as an electric moped with 80km range

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे