भारत में जल्द लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki Ertiga की दिखी पहली झलक

By सुवासित दत्त | Published: April 19, 2018 05:33 PM2018-04-19T17:33:15+5:302018-04-19T17:33:15+5:30

न्यू-जेनेरेशन Suzuki Ertiga में नया 1.5-लीटर K15B, DOHC, VVT पेट्रोल इंजन लगा होगा

India-Bound Suzuki Ertiga Unveiled At Indonesia Motor Show 2018 | भारत में जल्द लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki Ertiga की दिखी पहली झलक

भारत में जल्द लॉन्च होने वाली Maruti Suzuki Ertiga की दिखी पहली झलक

नेक्स्ट-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाली है। लेकिन, इससे पहले इस कार को इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में शोकेस किया गया है। ये कार जल्द ही भारत में भी लॉन्च की जाएगी। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga में पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन लगाया जाएगा और इसमें कई बदलाव भी किए जाएंगे। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga को भी उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा जिसपर Baleno, DZire और Ignis को तैयार किया जाता है।

न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga मे नया हेक्सागोनल ग्रिल, एंग्युलर हेडलैंप, प्रोजेक्टर लेंस, फॉग लैंप एलईडी टेललैंप लगाया गया है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga की लंबाई में 99mm की वृद्धि की गई है। वहीं, चौड़ाई में 40mm की वृद्धि की गई है। न्यू-जेनेरेशन Maruti Suzuki Ertiga की लंबाई 4,395mm, चौड़ाई 1,735mm, ऊंचाई 1,690mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2,740mm है। कार की ग्राउंड क्लियरेंस 180mm है।

न्यू-जेनेरेशन Suzuki Ertiga में नया 1.5-लीटर K15B, DOHC, VVT पेट्रोल इंजन लगा होगा जो 104 बीएचपी का पावर और 138Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा होगा। भारत में भी ये कार इसी इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकती है।

Web Title: India-Bound Suzuki Ertiga Unveiled At Indonesia Motor Show 2018

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे