भारत में Hyundai ने छुआ नया मुकाम, रिकॉर्ड समय में बेची 80 लाख कारें

By सुवासित दत्त | Published: June 11, 2018 03:49 PM2018-06-11T15:49:14+5:302018-06-11T15:49:14+5:30

Hyundai ने भारत में साल 1998 में अपना कारोबार शुरू किया था।

Hyundai sells 8 million units in record time | भारत में Hyundai ने छुआ नया मुकाम, रिकॉर्ड समय में बेची 80 लाख कारें

भारत में Hyundai ने छुआ नया मुकाम, रिकॉर्ड समय में बेची 80 लाख कारें

साउथ कोरिया की मशहूर कार निर्माता कंपनी Hyundai को भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। Hyundai भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। अब कंपनी ने भारत में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। Hyundai India ने रिकॉर्ड समय में 80 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। कंपनी को ये आंकड़ा छूने में 19 साल और 6 महीने का वक्त लगा। कंपनी की तरफ से तैयार होने वाली 80 लाख वीं यूनिट Hyundai Creta थी। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड और अब Hyundai देश की चौथी सबसे तेज़ 4-व्हीलर ब्रांड बन गई है।

ग्राहकों को पसंद आ रही है 2018 Hyundai Creta फेसलिफ्ट, अब तक मिली 14,366 बुकिंग

कंपनी ने भारत में साल 1998 में अपना कारोबार शुरू किया था। कंपनी ने अब तक घरेलू मार्केट में 53 लाख यूनिट बिक्री की हैं वहीं, करीब 27 लाख से ज्यादा यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया है। Hyundai देश की सबसे बड़ी कार एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी भी है। भारत में बनी ह्युंडई की कारों को अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और एशिया पैसिफिक देशों सहित करीब 88 देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने घरेलू मार्केट में 5,36,241 यूनिट्स की बिक्री की थी।

2018 Hyundai i20 CVT भारत में लॉन्च, कीमत 7.04 लाख रुपये

कंपनी ने भारत में सबसे पहले Hyundai Santro को लॉन्च किया था। तब से लेकर अब तक इस कंपनी की भारत में अच्छी पकड़ हो गई है। इस कंपनी की कारों को लोग खासा पसंद करते हैं। Hyundai ने हाल ही में Creta के फेसलिफ्ट मॉडल को भी बाज़ार में लॉन्च किया है जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी ने Hyundai i20 के CVT ऑटोमेटिक वर्जन को भी बाज़ार में उतारा है। कंपनी जल्द ही एक नई कॉम्पैक्ट कार को लॉन्च करने वाली है जिसे नई Santro बताया जा रहा है।

Web Title: Hyundai sells 8 million units in record time

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे