दमदार फीचर्स और लुक के साथ आ रहा है Honda CBR650F का अपडेट मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च

By धीरज पाल | Published: November 9, 2018 03:03 PM2018-11-09T15:03:34+5:302018-11-09T15:03:34+5:30

कंपनी ने नई बाइक में 'F' की जगह 'R' कर दिया गया है। होंडा की पुरानी बाइक Honda CBR650F की तुलना में Honda CBR650R वजन में हल्की, ज्यादा पावरफुल और नए फीचर्स से लैस है।

Honda CBR650F Updated version Honda CBR650R launch khow features and price | दमदार फीचर्स और लुक के साथ आ रहा है Honda CBR650F का अपडेट मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च

दमदार फीचर्स और लुक के साथ आ रहा है Honda CBR650F का अपडेट मॉडल, जानें कब तक होगा लॉन्च

Honda ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Honda CBR650F से नए अवतार के साथ पर्दा उठा दिया।  Honda CBR650F अपने नए अवतार के साथ जल्द ही मार्केट में धमाल मचाने वाला है। बता दें कि कंपनी ने इसे EICMA 2018 में प्रदर्शित किया है। यह बाइक Honda के Honda CBR650R बाइक का अपडेटेड वर्जन है। यह बाइक साल 2019 में लॉन्च होगी। कंपनी ने बाइक के नाम ही नहीं बल्कि इसके लुक में भी बदलाव किया है। 

कंपनी ने नई बाइक में 'F' की जगह 'R' कर दिया गया है। होंडा की पुरानी बाइक Honda CBR650F की तुलना में Honda CBR650R वजन में हल्की, ज्यादा पावरफुल और नए फीचर्स से लैस है।  

दोनों बाइक की वजन की बात करें तो  Honda CBR650R की तुलना में Honda CBR650F का वजन 5.6 किलोग्राम कम है। यानी नई बाइक Honda CBR650R का वजन 208 किलोग्राम है। 

लुक और फीचर्स में बदलाव 

Honda CBR650F का नया अपडेट वर्जन Honda CBR650R में काफी बदलाव किया गया है। अगर बात करें चेसिस, फ्यूज टैंक की दो पहले से इसका वजन  कम हुआ है। Honda CBR650R में वर्तमान मॉडस वाला  649cc, इनालाइन-4 इंजन दिया गया है। पूरानी बाइक की तुलना में नई बाइक में 4hp ज्यादा यानी 93hp की पावर देता है। टॉर्क भी बढ़कर 64Nm हो गया है

नई बाइक में सीटिंग पोजिशन भी थोड़ी स्पोर्टियर हो गई है। सीबीआर650आर में रिवाइज्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो गियर-पोजिशन इंडिकेटर के साथ आता है।

2019 में भारत में होगी लॉन्च

Honda CBR650R बाइक भारत में साल 2019 में लॉन्च की जा सकती है। कीमत की बात करें तो अभी नई बाइक की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, भारत में वर्तमान मॉडल में मौजूद Honda CBR650F मॉडल की कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये है। नई बाइक की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा होने की संभावना है। अब बाइकर्स को अपडेट वर्जन का इंतजार रहेगा। 

Web Title: Honda CBR650F Updated version Honda CBR650R launch khow features and price

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे