Honda ने दिसंबर 2017 में बेची 12,642 गाड़ियां, 26 फीसदी का उछाल दर्ज

By सुवासित दत्त | Published: January 2, 2018 11:50 AM2018-01-02T11:50:20+5:302018-01-02T11:54:01+5:30

साल 2017 में भी कंपनी के लिए Honda City एक हिट प्रोडक्ट साबित हुई। 2017 में Honda City के कुल 62,573 यूनिट्स बिके।

Honda Cars India Sells 12,642 Units In December | Honda ने दिसंबर 2017 में बेची 12,642 गाड़ियां, 26 फीसदी का उछाल दर्ज

होंडा सिटी

Highlightsदिसंबर 2017 में कंपनी ने कुल 12,642 यूनिट्स की बिक्री हुईसाल 2017 में कंपनी ने कुल 1,78,755 यूनिट्स बेचे

Honda के लिए भी साल 2017 का अंत अच्छा रहा। दिसंबर 2017 में कंपनी ने कुल 12,642 यूनिट्स बेचे। वहीं, 2017 कैलेंडर ईयर में कंपनी ने कुल 1,78,755 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, दिंसबर 2016 में कंपनी ने कुल 1,56,107 यूनिट्स की बिक्री की थी।

दिसंबर 2017 में कंपनी ने कुल 12,642 यूनिट्स की बिक्री की है वहीं, दिसंबर 2016 में कंपनी ने कुल 10,071 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस लिहाज से कंपनी ने 26 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। अप्रैल-दिसंबर 2017 तक कंपनी ने कुल 1,29,964 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं, अप्रैल-दिसंबर 2016 में कंपनी ने कुल 1,08,522 यूनिट्स की बिक्री की थी। अप्रैल-दिसंबर 2016 की तुलना में कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2017 की बिक्री में 20 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया।

कैलेंडर ईयर के हिसाब से देखा जाए तो 2017 में कंपनी ने कुल 178,755 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, 2016 में कंपनी ने 156,107 यूनिट्स की बिक्री की थी। यहां पर 2016 की तुलना में कंपनी की बिक्री में 15 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया है।

साल 2017 में भी कंपनी के लिए Honda City एक हिट प्रोडक्ट साबित हुई। 2017 में Honda City के कुल 62,573 यूनिट्स बिके। कंपनी के प्रेसिंडेट और सीईओ Yoichiro Ueno ने कहा, 'साल 2017 हमारे लिए खास रहा क्योंकि इसी साल हमारी बेस्ट सेलर कार Honda City ने भारत में अपने 20 साल पूरे किए। मिड-साइज सेडान सेगमेंट में Honda City ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हम इस सपोर्ट के लिए ग्राहकों का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं।'

Web Title: Honda Cars India Sells 12,642 Units In December

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे