क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी BMW G 310 R, जानें बाइक की खासियत
By सुवासित दत्त | Updated: September 12, 2018 12:04 IST2018-09-12T11:09:34+5:302018-09-12T12:04:33+5:30
BMW G 310 R में 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 34 बीएचपी पावर और 28Nm का टॉर्क देता है।

क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी BMW G 310 R, जानें बाइक की खासियत
क्रिकेटरयुवराज सिंहक्रिकेट के अलावा BMW के भी फैन हैं। BMW कारों के अलावा युवराज टू-व्हीलर्स का भी शौक रखते हैं। युवराज ने हाल ही में नई BMW G 310 R खरीदी है। अपनी नई BMW G 310 R की डिलिवरी लेने युवराज खुद कंपनी की डीलरशिप पर पहुंचे। BMW G 310 R की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये है।
BMW G 310 R के अलावा युवराज के पास BMW X6 M, Audi Q5, BMW 3 Series, Bentley Continental Flying Spur जैसी महंगी कारें भी हैं। कुछ साल पहले युवराज ने Lamborghini Murcielago भी खरीदी थी। इसके अलावा युवराज के पास E46 BMW M3 कन्वर्टिबल कार भी है।
View this post on Instagram
BMW G 310 R को कंपनी ने टीवीएस मोटर कंपनी के साथ मिलकर तैयार किया है। इस बाइक का लंबे समय से भारतीय बाज़ार में इंतज़ार किया जा रहा था। BMW G 310 R में 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 34 बीएचपी पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन लगाया गया है। बाइक को डुअल-चैनल एबीएस से भी लैस किया गया है।