केरल: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले मछुआरे जैसल को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की Mahindra Marazzo

By सुवासित दत्त | Published: September 11, 2018 12:09 PM2018-09-11T12:09:14+5:302018-09-11T15:52:39+5:30

इससे पहले आनंद महिंद्रा ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिग चैंपियन मीराबाई चानू को Mahindra TUV300 गिफ्ट की थी।

Anand Mahindra Gifts Marazzo MPV To Fisherman Who Helped People In Kerala | केरल: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले मछुआरे जैसल को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की Mahindra Marazzo

केरल: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वाले मछुआरे जैसल को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की Mahindra Marazzo

महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा को उनके संवेदनशील स्वभाव के लिए जाना जाता है। आनंद हमेशा ज़रूरतमंदो की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। ऐसा ही एक और किस्सा सामने आया है। केरल बाढ़ के दौरान एक तस्वीर आई थी जिसमें जैसल नाम का एक मछुआरा बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा था। जैसल बाढ़ में फंसे लोगों को अपने पीठ पर चढ़ाकर नाव पर सवार होने में मदद कर रहे थे। जैसल का ये वीडियो उस वक्त पूरे देश में वायरल हो गया था। जैसल के इस वीडियो पर आनंद महिंद्रा की भी नज़र पड़ी थी।

जैसल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद कर एक मिसाल पेश की है। और इसी से खुश होकर आनंद महिंद्रा ने जैसल को नई Mahindra Marazzo गिफ्ट की है। जैसल को उनकी नई Mahindra Marazzo की चाबी कालीकट के एरम मोटर्स डीलरशिप पर राज्य के श्रम मंत्री टी.पी. रामकृष्णन ने सौंपी।



 

Mahindra Marazzo को 3 सितंबर को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया है। इस एमपीवी में स्टाइलिश क्रोम-टूथ्ड ग्रिल, बोल्ड डबल बैरल हेडलैंप, पायलट लाइट्स और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। Mahindra Marazzo में नया 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगा है जो 121 बीएचपी का पावर और 300Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

ये पहली बार नहीं है जब आनंद महिंद्रा ने किसी को सराहने के लिए ऐसा गिफ्ट दिया हो। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिग चैंपियन मीराबाई चानू को Mahindra TUV300 गिफ्ट की थी। इसके अलावा आनंद ने केरल के एक ऑटो-रिक्शा चालक को Mahindra Supro Mini ट्रक गिफ्ट की थी। इस ऑटो चालक ने अपने ऑटो को Mahindra Scorpio की तरह डिजाइन किया था जिससे आनंद महिंद्रा बेहद प्रभावित हुए थे।

English summary :
Mahindra & Mahindra chief Anand Mahindra is known for his kind and sensitive nature. Anand Mahindra always comes forward to help the needy. A fisherman named Jaisal helped the flood victims in Kerala. These videos of Jaisal became viral all over the country at during flood in Kerala. Anand Mahindra has gifted new Mahindra Marazzo to Jaisal for helping Kerala flood victims.


Web Title: Anand Mahindra Gifts Marazzo MPV To Fisherman Who Helped People In Kerala

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे