बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने खरीदी Ducati Monster 797, जानें इस बाइक की खासियत
By सुवासित दत्त | Published: April 12, 2018 12:24 PM2018-04-12T12:24:00+5:302018-04-12T12:24:00+5:30
अरशद वारसी की ये पहली स्पोर्ट बाइक नहीं है। अरशद इससे पहले Indian Scout Bobber, Harley Davidson Dayna Softail और Royal Enfield की मोटरसाइकिल खरीद चुके हैं।
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अरशद वारसी को भी बाइक्स का शौक है। अरशद ने हाल ही में Ducati Monster 797 खरीदी है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.12 लाख रुपये है। अरशद ने ये बाइक मुंबई के एक Ducati डीलरशिप से खरीदी है और ट्विटर के ज़रिए अपने फैंस को बाइक की तस्वीर शेयर की है। हाल ही में 'गोलमाल सीरीज़' में उनके को-एक्टर रहे कुणाल खेमू ने भी Ducati Scrambler खरीदी थी।
एक्टर कुणाल खेमू ने खरीदी Ducati Scrambler, जानें इस बाइक की खासियत
Ducati Monster 797 कंपनी के Monster सीरीज़ की एंट्री-लेवल बाइक है। Ducati Monster 797 एक स्ट्रीट फाइटर बाइक है और अपनी खास स्टाइलिंग के लिए जानी जाती है। Ducati Monster 797 में फुल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगाया गया है। साथ ही इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की भी सुविधा है।
Little pleasures of my life... pic.twitter.com/r6N3HU6wxp
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) April 11, 2018
Ducati Monster 797 में 803 सीसी, L-Twin इंजन लगा है जो 74 बीएचपी का पावर और 67Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। बाइक में ट्विन साइडेड स्विंगआर्म लगा है और इसमें 43mm Kayaba अप-साइड डाउन फोर्क अप फ्रंट और मोनोशॉक सेटअप लगाया गया है। ब्रेकिंग के लिए बाइक में डुअल Brembo 4 पॉट कैलिपर लगाया गया है।
New member in my family, my #DucatiMonster & #DucatiTeam with me... too much fun 😁 ... thanks guys pic.twitter.com/sFfCqtm85k
— Arshad Warsi (@ArshadWarsi) April 7, 2018
Ducati Monster 797 तीन कलर ऑप्शन - डुकाटी रेड, स्टार व्हाइट सिल्क और डार्क स्टिल्थ में उपलब्ध है। इस बाइक का बाज़ार में सीधा मुकाबला Kawasaki Z800 और Triumph Street Triple S से है।
अरशद वारसी की ये पहली स्पोर्ट बाइक नहीं है। अरशद इससे पहले Indian Scout Bobber, Harley Davidson Dayna Softail और Royal Enfield की मोटरसाइकिल खरीद चुके हैं।