2018 Triumph Tiger 800 भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

By सुवासित दत्त | Published: March 21, 2018 04:10 PM2018-03-21T16:10:50+5:302018-03-21T16:10:50+5:30

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 2018 Triumph Tiger 800 कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है लेकिन, भारत में ये बाइक सिर्फ 3 वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगी।

2018 Triumph Tiger 800 Launched In India, price, specification, pictures | 2018 Triumph Tiger 800 भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

2018 ट्रायंफ टाइगर 800

Highlights2018 Triumph Tiger 800 में कुल 200 नए अपडेट किए गए हैं2018 Triumph Tiger 800 भारत में तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी2018 Triumph Tiger 800 में 800 सीसी, इन-लाइन, 3-सिलिंडर इंजन लगा है

Triumph Motorcycle की बेस्ट सेलिंग एडवेंचर टुअरर बाइक Triumph Tiger 800 के 2018 एडिशन को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया। 2018 Triumph Tiger 800 के बेस XR वेरिएंट की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.76 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि 2018 Triumph Tiger 800 में कुल 200 अपडेट किए गए हैं। ये बाइक तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी। बाइक के XRx और टॉप-एंड XCx वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 13.13 लाख रुपये और 13.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।

पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Triumph Bonneville Speedmaster, जानें इसकी कीमत और खासियत

2018 Triumph Tiger 800 - कीमत

वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Tiger 800 XR₹ 11.76 लाख
Tiger 800 XRx₹ 13.13 लाख
Tiger 800 XCx₹ 13.76 लाख

2018 Triumph Tiger 800 की स्टाइलिंग में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। बाइक में नया एलईडी हेडलैंप और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। फ्यूल टैंक के आसपास लगे साइड पैनल में भी बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा बाइक के राइडिंग पोजिशन में भी सुधार किया गया है और इसमें 5-स्टेप एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और रेज़्ड हैंडलबार लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में नया टीएफटी एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगाया गया है जो एक बड़ा बदलाव है।

2018 Triumph Tiger 800 में 800 सीसी, इन-लाइन, 3-सिलिंडर इंजन लगा है। ये इंजन 94 बीएचपी का पावर और 79Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बाइक में नया एग्जहॉस्ट सिस्टम भी लगाया गया है। 2018 Triumph Tiger 800 में 'ऑफ रोड प्रो' राइडिंग मोड भी दिया गया है जो बाइक के कंट्रोल को बेहतर बनाता है। बाइक को खासतौर पर ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया गया है।

2018 Triumph Tiger 800 - इंजन स्पेसिफिकेशन

2018 Triumph Tiger 800इंजन स्पेसिफिकेशन
इंजन800 सीसी, इन-लाइन, 3-सिलिंडर
पावर94 बीएचपी
टॉर्क79Nm
ट्रांसमिशन6-स्पीड

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 2018 Triumph Tiger 800 कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है लेकिन, भारत में ये बाइक सिर्फ 3 वेरिएंट्स में ही उपलब्ध होगी। इस बाइक को लोकल असेंबल किया जाएगा। 2018 Triumph Tiger 800 XR का मुकाबला BMW F 750 GS, Ducati Multistrada 950, Kawasaki Versys 1000 जैसी बाइक्स से होगा। वहीं, 2018 Triumph Tiger 800 XC का मुकाबला Honda Africa Twin और BMW F 850 GS से होगा।

Web Title: 2018 Triumph Tiger 800 Launched In India, price, specification, pictures

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे