2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू

By सुवासित दत्त | Published: April 18, 2018 01:15 PM2018-04-18T13:15:35+5:302018-04-18T13:36:42+5:30

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।

2018 Mahindra XUV500 Facelift Launched | 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू

Mahindra ने अपनी मशहूर एसयूवी XUV500 के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट W5, W7, W9 और ऐ11 वेरिएंट में उपलब्ध होगी जिसकी मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 17.88 लाख रुपये के बीच रखी गई है।

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट 7 वेरिएंट और 4 ट्रिम में आएगी। इस एसयूवी के डीजल मॉडल की कीमत 12.32 लाख रुपये से शुरू होकर 17.88 लाख रुपये तक जाएगी। वहीं, पेट्रोल वर्जन की कीमत 15.43 लाख रुपये रखी गई है।

2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में किया गया है। अब इस एसयूवी में पावरफुल डीज़ल इंजन लगाया गया है जो पिछले इंजन की तुलना में 15 बीएचपी ज्यादा पावर देता है। 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में 2.2-लीटर इंजन लगा है जो दो पावर आउटपुट - 155 बीएचपी, 360Nm और 140 बीएचपी, 320Nm का पावर आउटपुट देता है। पावरफुल डीज़ल इंजन का ऑप्शन सिर्फ 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के टॉप एंड मॉडल के साथ दिया जाएगा।

वहीं, इस एसयूवी के पेट्रोल वर्जन में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है जो 140 बीएचपी का पावर और 320Nm का टॉर्क देता है। इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है।

कंपनी ने 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के साथ दो नए कलर ऑप्शन को लॉन्च किया है जिसमें क्रिमसन रेड और मिस्टिक कूपर शामिल है।  इसके अलावा ये एसयूवी 8 कलर ऑप्शन में मिलेगी जिसमें पर्ल व्हाइट, लेक साइड ब्राउन, वोल्कैनो ब्लैक, सनसेट ऑरेंज, कोरल रेड, मूनडस्ट सिल्वर, डॉल्फिन ग्रे और ऑप्यूलेंट पर्पल शामिल है।

Web Title: 2018 Mahindra XUV500 Facelift Launched

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे